Chhattisgarh District Wise Result: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. परिणाम 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे जारी किए गए. CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर ये रिजल्ट जारी हो चुके हैं.
Chhattisgarh District Wise Result
हाई स्कूल परीक्षा में टॉप 3 पोजिशन पर 8 लड़कियां और 1 लड़का है. कुल 9 बच्चों में से 4 बच्चे MAHASAMUND के हैं, 2 बच्चे MUNGELI के हैं, 2 बच्चे RAIPUR से और KABIRDHAM से 1 बच्चा है. हाईस्कूल में 77.15 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जो पिछली बार से 5 प्रतिशत ज्यादा है. इस बार 72 प्रतिशत लड़के और 81 प्रतिशत लड़कियों ने बाजी मारी है.
छत्तीसगढ़ 12वीं परीक्षा में कुल 83.04 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. इसमें 78.8 प्रतिशत लड़के और लड़कियों का 86.4 प्रतिशत रिजल्ट रहा है. 12वीं के टॉपर जिज्ञासु वर्मा BALODA BAZAR से हैं.
ऐसे चेक करें छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाना होगा
- होम पेज पर 10th या 12th क्लास रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- इनमें से अपनी क्लास वाले लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें
- सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी
- मार्कशीट डाउनलोड करके रख लें
CG Board 10th, 12th Result 2026 Live Updates: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट का QR कोड
NDTV पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
- एनडीटीवी पर रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
- होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
- यहां आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
- Chhattisgarh 10th Result या फिर 12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
- इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा.
- ऐसा करते ही छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं