विज्ञापन

CBSE 10th Result: कॉल करके जानिए आप पास हैं या फेल, UMANG ऐप, और SMS से भी कर सकते हैं चेक

CBSE Result 2026 : सीबीएसई 10वीं क्लास का रिजल्ट अप्रैल 2026 के मिड तक जारी किया जा सकता है. जबकि 12वीं क्लास का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते से मई के बीच घोषित होने की संभावना है. छात्र वेबसाइट्स, DigiLocker, Umang App, SMS और फोन कॉल के जरिए रिजल्ट देख सकेंगे.

CBSE 10th Result: कॉल करके जानिए आप पास हैं या फेल, UMANG ऐप, और SMS से भी कर सकते हैं चेक
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे.

CBSE class 10th Result 2026 : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के 10वीं और 12वीं के छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई 10वीं क्लास का रिजल्ट अप्रैल 2026 के मिड तक जारी किया जा सकता है. जबकि 12वीं क्लास का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते से मई के बीच घोषित होने की संभावना है. इस बार मेन एग्जाम के साथ इम्प्रूवमेंट एग्जाम का ऑप्शन भी दिया गया, जिससे छात्रों को बेहतर मार्क्स पाने का मौका मिला.

CBSE class 10th Result 2026 : कहां देखें रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे. इनमें results.nic.in, cbseresults.nic.in और cbse.nic.in शामिल हैं. इसके अलावा DigiLocker, Umang App, SMS और फोन कॉल के जरिए भी रिजल्ट किया जा सकेगा. 

CBSE class 10th Result 2026 : रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डिटेल्स

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को ये जानकारी तैयार रखनी चाहिए - 

  • रोल नंबर
  • जन्मतिथि
  • स्कूल नंबर
  • एडमिट कार्ड ID

वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट

स्टेप 1 : ऑफिशियल वेबसाइट (results.nic.in, cbseresults.nic.in और cbse.nic.in) पर जाएं.

स्टेप 2 : “CBSE Class 10 Result 2026” या “Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3 : अपनी जानकारी एंटर करें.

स्टेप 4 : सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करें या इसका प्रिंट लें.

DigiLocker से मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप 1 : DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें.

स्टेप 2 : रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.

स्टेप 3 : “Education” सेक्शन में जाकर CBSE मार्कशीट चुनें.

स्टेप 4 : जरूरी जानकारी भरें और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें.

CBSE छात्रों को उनकी मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट “Parinam Manjusha” के जरिए DigiLocker में उपलब्ध कराएगा. इसकी जानकारी SMS के जरिए दी जाएगी.

SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट

अगर इंटरनेट उपलब्ध नहीं है, तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं - 

स्टेप 1 : मोबाइल का मैसेज ऐप खोलें.

स्टेप 2 : टाइप करें: CBSE10 <स्पेस> रोल नंबर

स्टेप 3 : इसे 7738299899 पर भेजें. कुछ ही सेकंड में रिजल्ट SMS जरिए मिल जाएगा.

UMANG ऐप पर ऐसे देखें रिजल्ट

स्टेप 1 : UMANG ऐप डाउनलोड कर खोलें.

स्टेप 2 : मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें.

स्टेप 3 : CBSE service चुनें और अपना रिजल्ट देखें.

कॉल के जरिए ऐसे देखें रिजल्ट 

दिल्ली यूजर्स 24300699 डायल करें.

दूसरे क्षेत्रों के यूजर्स 011-24300699 डायल करें.

स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस 

स्टेप 1 : नंबर पर कॉल करें.

स्टेप 2 : ऑटोमेटेड निर्देशों को ध्यान से सुनें.

स्टेप 3 : जब कहा जाए, तो कीपैड का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर डालें.

स्टेप 4 : अपनी जन्म तिथि (अगर पूछी जाए) और स्कूल नंबर डालें.

स्टेप 5 : सिस्टम हर सब्जेक्ट के आपके मार्क्स बताएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com