CBSE Rechecking Issue : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में रिचेकिंग के नाम पर कई छात्रों ने ज्यादा पैसे या दो दो बार कट जाने की शिकायत की जिसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को चार बैंकों के साथ बैठक की..CBSE के पेमेंट गेटवे सिस्टम में बड़े सुधार के संबंध में चार प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों -भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और इंडियन बैंक के साथ बैठक किया..इसमें गेटवे पेमेंट को कैसे सुधारा जाए ताकि इस तरह की शिकायत दोबारा न हो इसके संबंध में जरुरी निर्देश दिए गए.
CBSE को निर्देश दिया कि अगर किसी छात्र का शुल्क आधारित उत्तर पुस्तिका की पुनर्मूल्यांकन या फ़ोटोकॉपी के लिए पैसा गलत तरीके से कटता है तो उसके लिए स्वचालित रिफंड किया जाए. CBSE के निर्देश दिया गया है कि इसे तुरंत सुनिश्चित किया जाए. बैंकों को ये भी कहा गया है कि वो छात्रों को तकनीकी दिक्कतों या भुगतान विफलताओं (payment failures) का सामना न करना पड़े, इसे सुनिश्चित किया जाए. इससे पहले शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से भी बात की थी
क्या शिकायत थी छात्रों की ?12वीं के परिणाम आने के बाद बहुत सारे छात्रों ने जब आनलाइन पेमेंट के माध्यम से की तो ज्यादा पैसे लोगों के कट गए या दर्शाए गए.12 वीं की छात्रा आरुषि भल्ला ने जब गणित और फिजिक्स के पेपर का पुनर्मूल्यांकन आनलाइन अप्लाई किया तो एक विषय का 8000 और दूसरे विषय का भी 8000 यानि 16000 रुपए दर्शाए गए.
शिक्षाविद केशव अग्रवाल ने एक्स पर लिखा कि CBSE का ये पेमेंट तो हैरान करने वाला है इस तरह से छात्रों के साथ ज्यादती होगी. इसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम शिकायतें छात्रों की ओर से ज्यादा पेमेंट और दो बार पेमेंट लेने की शिकायत आई इसके बाद CBSE ने स्कैन कॉपी मिलने के आवेदन की अंतिम तारीख़ भी बढ़ाई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं