CBSE Latest Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने चिल्ड्रन विद स्पेशल नीड्स (CWSN) श्रेणी के छात्रों से कहा है कि वे स्कूलों को उनकी जरूरतों के बारे में बताएं ताकि स्कूल बोर्ड को उसकी डिटेल भेज सकें. सीबीएसई ने परीक्षा संगम पोर्टल (Pariksha Sangam portal) में सीडब्ल्यूएसएन छात्रों (CWSN students) की स्थिति को अपडेट करने के लिए एक लिंक बनाया है. इस लिंक पर जाकर स्कूलों को छात्रों की जरूरतों को बताना होगा. स्कूल को 22 दिसंबर से 30 दिसंबर, 2022 के बीच पोर्टल पर स्पेशल नीड्स (special needs) वाले छात्रों की डिटेल भरनी होगी.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
सीबीएसई के बयान में कहा गया है कि स्कूल अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर पोर्टल पर लॉग इन करेंगे. चिल्ड्रन विद स्पेशल नीड्स छात्रों की एक सूची दिखाई जाएगी और छात्रों की प्रत्येक श्रेणी को उनकी विकलांगता के अनुसार उपलब्ध सुविधाएं दिखाई जाएंगी.
यदि कोई छात्र किसी भी सुविधा का लाभ उठाना चाहता है तो उसका चयन करना होगा. ताकि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड में उसका विवरण दिया जाए और केंद्र अधीक्षक को इसके लिए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया जा सके.
सीबीएसई द्वारा 2022-23 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं की डेट शीट जारी करने की उम्मीद है. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं डेट शीट cbse.nic.in के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं. सीबीएसई बोर्ज की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी, 2023 से आयोजित की जाएंगी. वहीं सीबीएसई की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं