CA Result 2022: चार्टर्ड अकाउंटेंट (Chartered Accountant) की परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी. सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा (CA Intermediate and Final exam) का रिजल्ट जनवरी में घोषित किया जाएगा. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI), आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट और फाइनल 2022 का रिजल्ट 10 से 15 जनवरी को घोषित करेगा. ICAI CA Intermediate परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर और 17 नवंबर 2022 को किया गया था. वहीं ICAI CA Final की परीक्षा 1 नवंबर को ली गई थी. सीए इंटर और फाइनल परीक्षा का रिजल्ट संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जारी किए जाएंगे. उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग कर अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
आईसीएआई (ICAI) के अधिकारी ने ट्विटर कर सीए इंटर और फाइनल परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया है. अधिकारी ने ट्विट किया, "जैसा कि मैं सीए रिजल्ट की तारीख की पूछताछ से भर गया हूं, हालांकि परीक्षा समिति ने अभी भी तारीखों का फैसला नहीं किया है, लेकिन मेरे अनुभव के अनुसार सीए इंटर और फाइनल के लिए यह 10 से 15 जनवरी के बीच होना चाहिए."
As I am flooded with enquiries of CA Results date though exam commitee still not decided the dates but with my experience it should be between 10th to 15th Jan for CA Inter and Final .
— DHIRAJ KHANDELWAL (@kdhiraj123) December 21, 2022
MPPEB Group 2 Result 2022: peb.mp.gov.in पर जारी हुआ एमपीपीईबी ग्रुप 2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट
रिजल्ट इन वेबसाइटों पर होगा जारी
आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट और फाइनल का रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइटों icaiexam.icai.org, caresults.icai.org और icai.nic.in पर जारी किए जाएंगे. उम्मीदवार अपने रोल नंबर और पंजीकरण संख्या या पिन नंबर का प्रयोग कर रिजल्ट की जांच कर सकते हैं.
ICAI CA Inter, Final Result: ऐसे चेक करें
1.सबसे पहले उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक icaiexam.icai.org या इन वेबसाइटों caresults.icai.org या icai.nic.in पर जाएं.
2.इसके बाद होमपेज पर बताए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
3.अब लॉगिन क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करें.
4.ऐसा करने के साथ ही सीए स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
5.अब इसे चेक करें और रिजल्ट को डाउनलोड कर लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं