विज्ञापन

पाकिस्तान में दिख रही थी CBSE पर सवाल उठाने वाले छात्र की लोकेशन? भाई ने बता दिया पूरा सच

CBSE Re-evaluation Controversy: सीबीएसई 12वीं के वेदांत नाम के छात्र ने जब अपनी कॉपी को सोशल मीडिया पर शेयर किया और बताया कि इस कॉपी से उनकी हैंड राइटिंग मैच नहीं हो रही है तो लोगों ने उसे टारगेट करना शुरू कर दिया.

पाकिस्तान में दिख रही थी CBSE पर सवाल उठाने वाले छात्र की लोकेशन? भाई ने बता दिया पूरा सच
CBSE छात्र ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी अपनी कॉपी

CBSE Re-evaluation Controversy: CBSE ने जब से 12वीं का रिजल्ट जारी किया है, तभी से उसे लेकर विवाद खत्म नहीं हो रहे हैं. रिजल्ट के तुरंत बाद छात्रों ने ऑन स्क्रीन मार्किंग के चलते कम नंबर दिए जाने का आरोप लगाया, वहीं जब स्कैन कॉपी डाउनलोड करने की बारी आई तो उसमें कई तरह की गड़बड़ी पाई जा रही है. कुछ छात्रों ने पहले ब्लर कॉपी की शिकायत की थी, वहीं अब ऐसे छात्र सामने आए हैं, जिन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें किसी और की कॉपी दे दी गई है. यानी कॉपी मिसमैच हो गई है. ऐसे ही एक छात्र को कुछ लोगों ने टारगेट किया और पाकिस्तानी बताने लगे, जिसके बाद अब उसके भाई ने सामने आकर पूरी सच्चाई बताई है. 

छात्र को किया टारगेट

सीबीएसई की वेबसाइट से अपनी कॉपी डाउनलोड करने के बाद जब वेदांत नाम के छात्र ने सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया और बताया कि कॉपी में उसकी हैंडराइटिंग ही मैच नहीं कर रही है, उसे किसी और की कॉपी दे दी गई है. इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने वेदांत की प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट शेयर करना शुरू कर दिया. लोगों ने आरोप लगाया कि ये पाकिस्तान का अकाउंट है, हालांकि कुछ ही घंटे में सब साफ हो गया. कई लोगों ने फैक्ट चेक किया और पता चला कि ये छात्र वाकई सीबीएसई का है और उसने सही पोस्ट किया है. 

भाई ने बताया कारण 

विवाद बढ़ने के बाद और वेदांत को पाकिस्तानी टैग लगाने पर उसके भाई सिद्धांत श्रीवास्तव ने मोर्चा संभाला और ऐसे लोगों को जमकर फटकार लगाई. सिद्धांत ने लिखा कि "मैं वेदांत का भाई हूं और यह देखकर मुझे बेहद दुख और धक्का लगा है कि लोग हमें पाकिस्तानी कह रहे हैं.वेदांत के पास ट्विटर (X) अकाउंट नहीं था, क्योंकि वह ट्वीट करने के बजाय अपनी पढ़ाई में बिजी था. हमने ये अकाउंट उसकी परेशानियों को लोगों के सामने रखने के लिए बनाया था. क्योंकि हम री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई नहीं कर पा रहे थे." 

सिद्धांत ने बताया कि अकाउंट पर रीजन शो कर रहा है और ये कंट्री में किसी ग्लिच के चलते चेंज नहीं हो पा रहा है. लोगों ने वेदांत के अकाउंट पर साउथ एशिया पढ़ा और फिर उसे पाकिस्तान बताकर शेयर करने लगे. हालांकि अब वही लोग सोशल मीडिया पर माफी भी मांग रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - NEET के लिए कितने घंटे पढ़ें? AIR-1 तन्मय गुप्ता ने बताया अपना सीक्रेट टाइम टेबल और स्ट्रेटजी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Re-evaluation Controversy, CBSE Re-evaluation, CBSE Student Copy Mismatch, CBSE Student Pakistani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com