विज्ञापन

CBSE कक्षा 12वीं रिजल्ट को लेकर क्या चल रहा है विवाद, जिसको लेकर बोर्ड को जारी करना पड़ा बयान

CBSE Class 12 Results Controversy: इस साल CBSE कक्षा 12 का पास प्रतिशत घटकर 85.2% रहा है. जो पिछले सात सालों में सबसे कम रहा है. इस साल ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) इवैल्यूएशन सिस्टम के जरिए छात्रों की कॉपियों की जांच की गई है.

CBSE कक्षा 12वीं रिजल्ट को लेकर क्या चल रहा है विवाद, जिसको लेकर बोर्ड को जारी करना पड़ा बयान
CBSE Class 12 Results Controversy: CBSE ने डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है.

CBSE Class 12 Results Controversy: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) इवैल्यूएशन सिस्टम को लेकर चल रहे विवाद पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है. दरअसल CBSE 12वीं के रिजल्ट के बाद छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में उम्मीद से कम अंक आने को लेकर चिंता जारी की थी. कुछ छात्रों ने ये भी दावा किया कि JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में पास होने के बावजूद, वे CBSE बोर्ड परीक्षाओं में फेल हो गए. इन सबके बीच CBSE ने डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है. जिसमें कहा है, OSM प्रणाली मार्किंग में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करती है.

सोशल मीडिया के ज़रिए जारी अपने आधिकारिक बयान में, CBSE ने यह साफ़ किया कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम मूल्यांकन प्रक्रिया को ज़्यादा पारदर्शी बनाने के लिए शुरू किया गया था. बोर्ड के अनुसार, डिजिटल जांच प्रक्रिया यह सुनिश्चित करती है कि छात्रों को हर चरण के अंक ठीक से दिए जाएं और मूल्यांकन के दौरान मानवीय गलतियों की संभावना कम हो जाए.

बता दें कि इस साल से ही CBSE ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) इवैल्यूएशन सिस्टम शुरू किया है. इस साल के CBSE कक्षा 12 का पास प्रतिशत घटकर 85.2% रहा है. जो पिछले सात सालों में सबसे कम है. 

री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया कब से हो रही है शुरू

जिन छात्रों को लगता है कि उनके अंक कम आए हैं, वो पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत अपना पेपर फिर से चेक करवा सकते हैं.  CBSE ने घोषणा की है कि कक्षा 12 के 2026 के नतीजों के लिए री-इवैल्यूएशन  की प्रक्रिया 19 मई से शुरू होगी. जिन छात्रों को लगता है कि उनके अंक उम्मीद से कम आए हैं. वो सबसे पहले अपनी जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं, इन कॉपियों की जांच करने के बाद, छात्र री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Class 12 Results, CBSE Class 12 Results Controversy, CBSE OSM Evaluation System Controversy, CBSE Class Re-evaluation Process
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com