CBSE Class 12 Re-evaluation Process 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट के बाद अपने मार्क्स से न खुश स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, कक्षा 12वीं के लिए री-इवैल्यूएशन और कॉपियों का Re-evaluation का पोर्टल आज यानी 1 जून, 2026 को एक्टिव होना था. लेकिन शाम होने को आई है और बोर्ड की मेन वेबसाइट cbse.gov.in पर 'Post-Result Facility' का लिंक अब तक एक्टिव नहीं हो सका है. कॉपियों की स्क्रूटनी और वेरिफिकेशन के लिए महीनों से इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राएं लगातार वेबसाइट को रिफ्रेश कर रहे हैं, लेकिन उनके हाथ केवल निराशा हा लग रही है. जिसके चलते स्टूडेंट्स और पेरेंट्स दोनों परेशान और गुस्से में हैं. उन्हें डर है कि कहीं एक और डेट का इंतजार न करना पड़े.
Dear students,
— CBSE HQ (@cbseindia29) June 1, 2026
Verification and re-evaluation portal will go live soon. Official announcement will follow. pic.twitter.com/cm6U5lEvPo
हालांकि, इस बीच बोर्ड ने दोपहर करीब 2 बजे अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर एक अहम जानकारी साझा की है. सीबीएसई ने छात्रों को ढाढस बंधाते हुए कहा है कि री-इवैल्यूएशन पोर्टल को बहुत जल्द लाइव कर दिया जाएगा.
बता दें कि इससे पहले जब बोर्ड ने स्कैंड आंसर शीट डाउनलोड करने का विकल्प दिया था, तब वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण छात्रों को ब्लैंक पेज और कैप्चा एरर जैसी तकनीकी दिक्कतों (Glitches) का सामना करना पड़ा था. इसी को देखते हुए 29 मई को बोर्ड ने पोर्टल की तारीख बढ़ाकर 1 जून की थी ताकि सिस्टम को 'ग्लिच-फ्री' और सुरक्षित बनाया जा सके. ऐसे में क्या आज पोर्टल लाइव हो पाएगा या छात्रों को एक नई तारीख का इंतजार करना होगा? इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.
CBSE Class 12 Re-evaluation Process 2026 LIVE UPDATES:
CBSE 12th Re-evaluation Live : री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कैसे करें
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं. "Apply for Verification/Re-evaluation" लिंक पर क्लिक करें. अपनी क्लास चुनें (अगर पहले से नहीं चुनी है).
- अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें और उन सब्जेक्ट्स और खास सवालों को चुनें जिनके लिए आप री-इवैल्यूएशन की रिक्वेस्ट करना चाहते हैं.
- इसके बाद क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करके जरूरी फीस ऑनलाइन जमा करिए.
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन रिसीप्ट को सेव या प्रिंट निकाल लीजिए.
CBSE 12th Re-evaluation Live Updates: किसी भी तरह की जानकारी के लिए इस पर करें कॉन्टेक्ट
बोर्ड ने बताया कि जिन छात्रों के कोई सवाल हैं, वे CBSE टेली-काउंसलिंग हेल्पलाइन नंबर 1800 11 8004 पर संपर्क कर सकते हैं या resultcbse2026@cbseshiksha.in पर ईमेल कर सकते हैं.
CBSE Class 12 Re-evaluation Live Updates: फीस में दी गई है बड़ी राहत
मार्क्स वेरिफिकेशन फीस के लिए पहले 500 रुपये देने होते थे, जिसे घटाकर अब सिर्फ 100 रुपये कर दिया गया है.
वहीं, प्रति प्रश्न री-चेकिंग फीस अब छात्रों को सिर्फ 25 रुपये देने होंगे.
CBSE Class 12 Re-evaluation Live Updates: Re-evaluation प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप जानिए यहां
स्टेप 1: मनचाहे विषय की उत्तर पुस्तिका की स्कैन की हुई कॉपी के लिए आवेदन करें.
स्टेप 2: आंसर शीट को वेरिफाई करें और CBSE मार्किंग स्कीम का उपयोग करके मूल्यांकन की जांच करें.
स्टेप 3: अब अपनी टिप्पणियां या चिंताएं CBSE को भेजिए
स्टेप 4: विषय विशेषज्ञ समिति समीक्षा करेगी और अंतिम निर्णय बताएगी.
बोर्ड ने यह भी कहा है कि जिन छात्रों के नंबर पुनर्मूल्यांकन के बाद बढ़ेंगे, उन्हें Re-evaluation फीस पूरी वापस मिल जाएगी.