CBSE 12th Result 2026 School-Wise Performance: सीबीएसई 12वीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. बोर्ड ने आज 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 85.20% रहा है. इस साल का रिजल्ट न सिर्फ छात्रों की मेहनत को दिखा रहा है, बल्कि सरकारी स्कूलों के एजुकेशन सिस्टम को भी बयां कर रहा है. इस बार के रिजल्ट में केंद्रीय विद्यालय और नवोदय का जलवा देखने को मिला है. दोनों स्कूलों के स्टूडेंट्स का रिजल्ट बेहद शानदार और सबसे आगे रहा है.
CBSE 12th Result 2026: सरकारी स्कूलों का शानदार प्रदर्शन
इस साल के रिजल्ट्स में केंद्रीय विद्यालयों (KV) और जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) ने प्राइवेट स्कूलों को कड़ी टक्कर दी है. आंकड़ों के अनुसार, सरकारी सहायता प्राप्त इन स्कूलों का रिजल्ट सबसे शानदार रहा है.

CBSE 12th Result 2026: KV और JNV का रिजल्ट कितना आया है
इस साल केंद्रीय विद्यालय का पास प्रतिशत 98.55% रहा है, जिसके साथ ही इसने टॉप पोजीशन हासिल की है. दूसरे स्थान पर नवोदय विद्यालयों (JNV) है, जिसका पास प्रतिश 98.47% रहा है. इसके अलावा प्राइवेट स्कूलों का प्रदर्शन भी काफी बेहतर रहा है, लेकिन परसेंटेज के मामले में केवी और नवोदय इस बार चैंपियन बने हैं.
CBSE 12th Result 2026: कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट
DigiLocker: अपने आधार या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें और CBSE सेक्शन में जाकर अपनी ओरिजिनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
UMANG App: सरकारी उमंग ऐप पर भी CBSE सर्च करके आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
SMS और IVRS: हैवी ट्रैफिक होने पर आप एसएमएस के जरिए भी अपना स्कोर जान सकते हैं.
अगर नंबर कम आए तो क्या करें
अगर किसी छात्र का रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा या किसी सब्जेक्ट में कंपार्टमेंट आई है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. सीबीएसई जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षाओं की तारीख घोषित करेगा, जिससे आपको अपना साल बचाने का एक और मौका मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं