विज्ञापन
2 hours ago

CBSE 12th Result 2026 Live Updates: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी करने वाला है. इस साल लगभग 18 लाख से ज़्यादा बच्चों ने CBSE 12वीं की परीक्षा दी है. परीक्षाओं में लगभग 10.2 लाख लड़के और 8.3 लाख लड़कियां शामिल हुईं हैं. CBSE ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन माना जा रहा है कि 30 अप्रैल के आसपास CBSE 12 का रिजल्ट जारी कर सकती है. रिजल्ट जारी होने के बाद, उसे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker और UMANG जैसे डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर देखा जा सकेगा.  पिछले सालों के ट्रेंड के देखे तो CBSE परीक्षा के बाद रिजल्ट घोषित करने में लगभग 35-40 दिन का समय लगती है. इस साल ये परीक्षा

CBSE 12th Result 2026 Live Updates:

CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: साल 2025 के रिजल्ट में किस क्षेत्र ने किया था टॉप

CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: पिछले साल त्रिवेंद्रम क्षेत्र टॉप करने वाला क्षेत्र रहा था. ये क्षेत्र 99.91% पास प्रतिशत के साथ पूरे देश में पहले नंबर पर रहा था.

CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: पिछले साल मई में आया था रिजल्ट

CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: पिछले साल सीबीएसई (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 13 मई 2025 को घोषित किया था. हालांकि इस बार उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा

CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: किस स्कूल का रहा था सबसे अच्छा प्रदर्शन

CBSE Class 12 Result 2026 LIVE:  जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) और केंद्रीय विद्यालय (KV) का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा था. इन दोनों संस्थानों के बच्चों ने अच्छे अंक हासिल किए थे और पास प्रतिशत अच्छा दर्ज किया गया था.

CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: पिछले साल भी लड़कियों ने किया था सबसे अच्छा प्रदर्शन

CBSE Class 12 Result 2026 LIVE:  पिछले साल CBSE Class 12 में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था. लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52% था, जबकि लड़कों का 85.12% रहा था.

CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

 CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: पिछले साल यानी 2025 में CBSE कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 87.98% रहा था. लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले अच्छा रहा था.

UMANG और डिजीलॉकर पर भी आएगा रिजल्ट

सीबीएसई 12वीं की रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है. इस बार उमंग ऐप और डिजीलॉकर पर भी रिजल्ट आएगा, 10वीं का रिजल्ट भी वेबसाइट से पहले यहां एक्टिवेट हो गया था. इसीलिए छात्र अपनी पूरी तैयारी रखें. 

CBSE 12th Result: कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट?

CBSE कभी भी 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है, बोर्ड रिजल्ट की तारीख पहले से जारी नहीं करता, ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि रिजल्ट दो से तीन दिन में जारी हो सकता है. 

CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: इन लिंक पर जाकर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

1.results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, और cbse.gov.in.

2. आप अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker Portal या ऐप से डाउनलोड कर सकेंगे।

3. परिणाम देखने के लिए आप UMANG App का भी उपयोग कर सकते हैं。

4. इंटरनेट न होने पर SMS के जरिए भी मार्क्स चेक किए जा सकेंगे

CBSE Class 12 result 2026: कब हुई थी परीक्षा

CBSE Class 12 result 2026: इस साल CBSE 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक चली थीं.  इस बार करीब 10.2 लाख लड़के और 8.3 लाख लड़कियां परीक्षा में शामिल हुई थीं. यानी इस साल CBSE 12वीं परीक्षा 2026 में करीब 18.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.

CBSE Roll Number Finder: बोर्ड रिजल्ट से पहले नहीं मिल रहा रोल नंबर? ये है तुरंत पता करने का तरीका

CBSE Roll Number: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही 12वीं के बोर्ड एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है. छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी. इसके बिना वे रिजल्ट नहीं देख पाएंगे. इसलिए बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे पहले से ही अपने सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स तैयार रखें. लेकिन ऐसे में सवाल यह है कि अगर किस छात्र का एडमिट कार्ड गुम गया है और उसे रोल नंबर भी याद नहीं है, तो वह क्या करेगा?

CBSE Class 12 result 2026: इस बार पेन-पेपर मोड से नहीं की गई कॉपियों की चेकिंग

CBSE Class 12 result 2026: पहले मैन्युअल चेकिंग के दौरान कई बार टोटल करने में गलती हो जाती थी. जिससे छात्रों के नंबर कम या ज्यादा हो जाते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सिस्टम खुद ही मार्क्स को कैलकुलेट करेगा, जिससे गलती की गुंजाइश शून्य हो जाएगी.

वेबसाइट नहीं खुले तो क्या करें?

कई बार रिजल्ट वाले दिन हैवी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट पर लोड होने में देरी लग जाती है. ऐसे में छात्र DigiLocker या UMANG App पर भी अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं.

CBSE Class 12 का रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे देखें

CBSE Class 12 का रिजल्ट 2026 देखने के लिए, नीचे दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप को फ़ॉलो करें.

1.CBSE की ऑफ़िशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं.

2: होम पेज पर CBSE 12th Result 2026 लिंक को चुनें.

3: यूज़र को एक नए पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा, जहां कैंडिडेट्स को अपनी लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी.

4. CBSE Class 12 का रिजल्ट 2026 देखने के लिए 'Submit' पर क्लिक करें.

5: रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें.

CBSE 12th Result 2026 Live: जल्द जारी होगा रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के अंतिम चरण में है. परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com