विज्ञापन

बोर्ड एग्जाम में टॉप करना है? CBSE 10वीं टॉपर हर्षा की ये टिप्स जरूर आएंगे काम

Topper Tips: रुद्रपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की दसवीं की छात्रा हर्षा ने इस साल CBSE बोर्ड की 10वीं परीक्षा में टॉप किया है. हर्षा ने कुल पांच विषयों में 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं.

बोर्ड एग्जाम में टॉप करना है? CBSE 10वीं टॉपर हर्षा की ये टिप्स जरूर आएंगे काम
हर्षा ने बताया कि वो आगे जाकर प्रोफेसर बनने का सपना देखती हैं.

Topper Tips: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षा में रुद्रपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की दसवीं की छात्रा हर्षा ने कुल पांच विषयों में 500 में से 500 नंबर हासिल किए हैं. हर्षा से NDTV ने खास बातचीत की और इस दौरान उन्होंने अपनी पढ़ाई के तरीके से लेकर पेपर में किसी तरह से आंसर लिखने चाहिए, इसपर खुलकर बात की. आप भी हर्षा की बताई गई स्ट्रेटजी की मदद से एग्जाम में अच्छे नंबर ला सकते हैं. हर्षा ने 10वीं में अंग्रेजी में 100, गणित में 95, विज्ञान में 100, सामाजिक विज्ञान में 100,  फ़्रेंच में 100 और में 100 नंबर हासिल किए हैं.

हर्षा की ये टिप्स जरूर आएंगे काम-

आप रोज कितने घंटे पढ़ते थे?

हर्षा ने बताया कि वो एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 3 घंटे तक पढा़ई करती थी. या फिर तब तक जब तक उन्हें किसी चीज का कॉन्सेप्ट पूरी तरह से समझ नहीं आ जाता था. 

आपका पूरे दिन का रूटीन क्या था?

इस सवाल का जवाब देते हुए हर्षा ने कहा, स्कूल जाने से पहले, मैं 30 मिनट तक रिवीजन करती थी या आगे की पढ़ाई करता थी. स्कूल के बाद, मैं एक या दो घंटे आराम करता थी, घर आकर. उसके बाद अपने स्कूल का काम करती थी.

आपने किन सब्जेक्ट्स पर सबसे ज़्यादा फ़ोकस किया?

हर्षा ने कहा, मैंने सबसे ज़्यादा ध्यान सोशल साइंस पर दिया, क्योंकि यह एक बहुत बड़ा विषय है.

आपने एग्ज़ाम में सभी सवाल कैसे हल किए?

सीबीएसई की कक्षा 10वीं की टॉपर ने कहा, प्री-बोर्ड से मुझे इस बारे में ज़्यादा साफ अंदाजा लगाने में मदद मिली की पेपर कैसे लिखना है. मैंने अपने समय को मैनेज किया और उसे अलग-अलग हिस्सों में बांट दिया. आखिरी के 10-15 मिनट अपने आंसर को दोबारा से पढ़ा.  

आपने सही जवाब कैसे लिखे?

क्वेश्चन बैंक हल करने, पिछले सालों के प्रश्न-पत्रों (PYPs) का अभ्यास करने और CBSE के सैंपल पेपर करने से मुझे पूछे गए सवालों के हिसाब से अपने जवाब तैयार करने में मदद मिली.

आपने एग्ज़ाम से पहले खुद को कैसे तैयार किया?

हर्षा ने कहा, मैंने सब कुछ अपनी रोजाना के दिनचर्या के हिसाब से ही किया, जिससे मुझे खुद को शांत रखने और बिना किसी घबराहट के परीक्षा देने में मदद मिली. 

हर्षा ने बताया कि वो आगे जाकर प्रोफेसर बनने का सपना देखती हैं.

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Topper Tips, CBSE 10 Board Exam, Harsha Tips, Top Karna Hai Board, Topper Talks Marks In Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com