Career Tips : आज के दौर में कॉलेज के तुरंत बाद एक 'गैप ईयर' (Gap Year) लेना कोई पिछड़ने वाली बात नहीं है, बल्कि यह खुद को निखारने का एक बड़ा मौका है. इसे एक ब्रेक की तरह नहीं, बल्कि एक 'इन्वेस्टमेंट' की तरह देखें. ऐसे में आइए जानते हैं वो 8 काम, जो आप इस गैप ईयर में करके अपनी पर्सनैलिटी और करियर दोनों को बेहतर कर सकते हैं.
1. अलग-अलग फील्ड में इंटर्नशिप करेंअगर आपको समझ नहीं आ रहा कि आपको फाइनेंस में जाना है, मीडिया में या फिर किसी स्टार्टअप में, तो इंटर्नशिप सबसे बेस्ट तरीका है. बिना किसी बड़े कमिटमेंट के अलग-अलग ऑफिस में काम करके देखें. इससे आपको पता चलेगा कि आपको असल में क्या पसंद है और इससे आपका पोर्टफोलियो भी मजबूत होगा.
2. काम के साथ-साथ घूमेंसिर्फ घूमना ही नहीं, बल्कि काम करते हुए घूमना सीखें. आप फ्रीलांसिंग कर सकते हैं, किसी हॉस्टल में काम कर सकते हैं या ट्यूशन पढ़ाकर पैसे कमा सकते हैं. इससे आप न केवल नई जगहें देखेंगे, बल्कि पैसे मैनेज करना और अकेले रहना भी सीखेंगे.
3. अपने पुराने शौक को समय देंकॉलेज की पढ़ाई में अक्सर वो काम छूट जाते हैं जिनसे हमें प्यार होता है. चाहे वो पॉडकास्ट शुरू करना हो, ब्लॉग लिखना हो या अपनी पेंटिंग एग्जीबिशन लगाना. इस साल को अपने उस सपने के नाम कर दें. क्या पता, आपका यही शौक कल को आपका फुल-टाइम करियर बन जाए.
4. नई स्किल के सर्टिफिकेट लेंआजकल सिर्फ डिग्री काफी नहीं है. डिजिटल मार्केटिंग, कोडिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग या डेटा एनालिसिस जैसे कोर्स ऑनलाइन उपलब्ध हैं. गैप ईयर में ये सर्टिफिकेट्स लेने से आप जॉब मार्केट में दूसरों से काफी आगे निकल जाएंगे.
5. सोशल वर्क करेंकिसी NGO के साथ जुड़ना या बच्चों को पढ़ाना आपको लाइफ के बारे में वो बातें सिखाएगा जो कोई किताब नहीं सिखा सकती. इससे न केवल आपको मानसिक सुकून मिलेगा, बल्कि आपके रेज्यूमे (Resume) में 'लीडरशिप' और 'टीम वर्क' जैसे गुण भी जुड़ेंगे.
6. सेहत रखें ख्याल
अगर आप मेंटली या फिजिकली थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो रुकिए. योग करें, जिम जाएं या बस अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें. जब आप अंदर से फिट होंगे, तभी करियर की रेस में लंबा दौड़ पाएंगे.
7. छोटा-मोटा बिजनेस ट्राई करेंक्या आपके पास कोई बिजनेस आइडिया है? तो ये सबसे सही समय है. एक छोटा सा ऑनलाइन स्टोर खोलें या कोई सर्विस देना शुरू करें. इसमें रिस्क कम है और सीखने को बहुत ज्यादा. भले ही बिजनेस बहुत बड़ा न हो, लेकिन मार्केटिंग और बजटिंग का जो अनुभव आपको मिलेगा, वो अनमोल होगा.
8. बड़ी परीक्षाओं की तैयारीअगर आपका सपना CAT, UPSC, GRE या सरकारी नौकरी है, तो गैप ईयर सबसे बढ़िया है. बिना कॉलेज के असाइनमेंट के प्रेशर के, आप पूरे मन से तैयारी कर सकते हैं और अपनी ड्रीम यूनिवर्सिटी या जॉब पा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं