विज्ञापन

क्‍या 12वीं में कम नंबर हों तो भी विदेश जाकर पढ़ सकते हैं?

सिर्फ टॉपर स्‍टूडेंट्स ही नहीं, विदेश में पढ़ाई करने का सपना हर छात्र देखता है. आमतौर पर लोग ये सोचते हैं कि विदेश जाकर पढ़ने के लिए 12वीं में अच्‍छे नंबर चाहिए. लेकिन ऐसा नहीं है.

क्‍या 12वीं में कम नंबर हों तो भी विदेश जाकर पढ़ सकते हैं?

सिर्फ टॉपर स्‍टूडेंट्स ही नहीं, विदेश में पढ़ाई करने का सपना हर छात्र देखता है. आमतौर पर लोग ये सोचते हैं कि विदेश जाकर पढ़ने के लिए 12वीं में अच्‍छे नंबर चाहिए. लेकिन ऐसा नहीं है. कम नंबर आए हैं, तो भी कई देशों और यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के अच्छे मौके मिल सकते हैं. इसकी वजह ये है कि दुनिया के कई कॉलेज सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि स्किल्स, लैंग्वेज, एक्स्ट्रा एक्टिविटीज को भी महत्व देते हैं. 

कम नंबर होने पर कैसे मिल सकता है एडमिशन

विदेशी यूनिवर्सिटीज का एडमिशन प्रोसेस भारतीय कॉलेजों से अलग होता है. अगर किसी छात्र के 50-60 प्रतिशत अंक हैं, तब भी कुछ देशों में डिप्लोमा, फाउंडेशन या सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन मिल सकता है. ये देश हैं- कनाडा, न्यूजीलैंड, दुबई, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और यूरोप के कुछ अन्‍य देश. कुछ यूनिवर्सिटीज तो ऐसी हैं, जो स्किल बेस्ड और प्रैक्टिकल एजुकेशन पर ज्यादा फोकस करती हैं. 

अगर किसी छात्र को कम नंबर होने पर सीधे बैचलर डिग्री में एडमिशन नहीं मिलता है, तो फाउंडेशन या पाथवे प्रोग्राम अच्छे विकल्प हो सकते हैं. ये कोर्स छात्रों को विदेश की पढ़ाई के माहौल के लिए तैयार करते हैं और बाद में डिग्री कोर्स में प्रवेश आसान हो जाता है. 

हाई सैलरी जॉब चाहिए, इन MBA Specialisations की बढ़ रही है डिमांड

अंग्रेजी भाषा का टेस्ट जरूरी होता है 

IELTS, TOEFL या PTE जैसे इंग्लिश टेस्ट कई देशों में जरूरी होते हैं. इनमें अगर अच्छा स्कोर कर लेते हैं, तो 12वीं में कम नंबर की कमी कुछ हद तक पूरी हो सकती है. 

SOP और इंटरव्यू की भूमिका

विदेशी यूनिवर्सिटीज Statement of Purpose (SOP) यानी अपने लक्ष्य और रुचि से जुड़ा लेख मांगती हैं. अगर आप अपने करियर प्लान और सीखने की इच्छा को अच्छे से बताते हैं, तो एडमिशन मिलने की संभावना बढ़ जाती है. 

स्किल्स भी दिला सकती हैं मौका

अगर आपके पास डिजाइनिंग, कोडिंग, वीडियो एडिटिंग, म्यूजिक, स्पोर्ट्स या किसी अन्य क्षेत्र का कोई स्किल है, तो कई संस्थान उसे भी महत्व देते हैं. कुछ कॉलेज पोर्टफोलियो देखकर भी एडमिशन देते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com