विज्ञापन

Bihar Board Inter Result 2026: बिहार बोर्ड में पिछले साल किस जिले ने किया था टॉप, देख लीजिए पूरा PDF

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की तरफ से कुछ ही देर में रिजल्ट जारी किया जाएगा. इससे पहले पिछले साल के रिजल्ट का हाल देख लीजिए कि किस जिले ने बाजी मारी थी.

Bihar Board Inter Result 2026: बिहार बोर्ड में पिछले साल किस जिले ने किया था टॉप, देख लीजिए पूरा PDF
Bihar Board 12th Result 2026

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज यानी 23 मार्च को रिजल्ट जारी करने वाला है. पहले 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा रहा है, जिसके बाद 10वीं का रिजल्ट जारी होगा. बोर्ड की तरफ से 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी, इसके अलावा स्ट्रीम वाइज रिजल्ट भी जारी होगा. रिजल्ट से पहले जानते हैं कि पिछले साल यानी 2025 में किस जिले से सबसे ज्यादा टॉपर निकले और कौन सबसे आगे रहा. साथ ही ये भी जानेंगे कि पिछले साल का पासिंग पर्सेंटेज कितना रहा था. 

पिछले साल का स्ट्रीम वाइज रिजल्ट

बिहार बोर्ड की 2025 की 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 86.5% रहा था. आधिकारिक वेबसाइट पर ये रिजल्ट जारी किया गया था. इसमें सबसे बेहतर प्रदर्श कॉमर्स स्ट्रीम का रहा, जिसमें 94.77% छात्र पास हुए. वहीं साइंस में 89.59% और आर्ट्स में 82.75% छात्र पास हुए.

किस जिले ने मारी थी बाजी?

2025 में मुजफ्फरपुर जिले का दबदबा रहा. राज्य में टॉप-5 में आने वाले छात्रों में मुजफ्फरपुर जिले के तीन छात्र शामिल थे. ये सभी छात्र आर्ट्स स्ट्रीम से थे. यहां देख लीजिए डिस्ट्रिक्ट वाइज पूरी लिस्ट - 

स्ट्रीम वाइज टॉपर्स के नाम 

  • प्रिया जायसवाल - 484 (96.8%), साइंस
  • रौशनी कुमारी - 475 (95%), कॉमर्स 
  • अंकिता कुमारी - 473 (94.6%), आर्ट्स
  • शाकिब शाह - 473 (94.6%),  आर्ट्स

पिछली बार कब जारी हुआ था रिजल्ट 

पिछले साल बिहार बोर्ड ने 25 मार्च, 2025 को कक्षा 12वीं इंटर का रिजल्ट जारी किया था. वहीं इस बार दो दिन जल्दी रिजल्ट जारी किया जा रहा है. बिहार बोर्ड की तरफ से कहा गया था कि रिजल्ट सबसे पहले जारी किया जाएगा. 

NDTV पर ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • यहां आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  • Bihar Board Class 12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  • खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करते ही बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.

Bihar Board Result: बिहार बोर्ड में पिछले साल लड़कियों ने किया था टॉप, रिजल्ट से पहले देखें टॉपर्स लिस्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com