विज्ञापन

BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा टली, नई तारीख का जल्द होगा एलान

आयोग द्वारा परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि परीक्षा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और सटीक जानकारी के लिए केवल आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें.

BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा टली, नई तारीख का जल्द होगा एलान
आगामी 26 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली यह परीक्षा अपरिहार्य कारणों (unavoidable reasons) से स्थगित कर दी गई है. 

72nd Combined Preliminary Exam postponed:  बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 26 जुलाई को होने वाली 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा टाल दी गई है. आयोग द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है कि आगामी 26 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली यह परीक्षा अपरिहार्य कारणों (unavoidable reasons) से स्थगित कर दी गई है. 

साथ ही आयोग ने ये भी कहा है कि परीक्षा की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी. उम्मीदवारों से BPSC की आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है.आधिकारिक सूचना और भविष्य के अपडेट देखने के लिए अभ्यर्थी सीधे इस लिंक पर जा सकते हैं -https://www.bpsc.bih.nic.in

यह भी पढ़ें- BPSC 72nd Combined Examination 2026 : लाइव सीसीटीवी और स्मार्ट लॉकर से होगी निगरानी, जानें OMR शीट का नया 'Option E'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com