School Holidays 2025: गर्मियों ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है. अब स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां होने वाली है, अब स्टूडेंट्स समर वैकेशन का इंतजार कर रहे हैं. बिहार में मौसम का तापमान बढ़ता जा रहा है. इस साल गया में तापमान का 15 साल का रिकॉर्ड टूट गया है, ऐसे में शिक्षा विभाग ने पहले ही गर्मी की छुट्टियों की तारीख घोषित कर दी है.
बिहार शिक्षा विभाग ने वर्ष 2025 के लिए सरकारी स्कूलों की छुट्टियों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है. इस साल, कुल 72 छुट्टियां तय की गई हैं, जो पूरे साल के लिए लागू होंगी. इन छुट्टियों में सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, परियोजना, उत्क्रमित, प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों को शामिल किया गया है. जारी शेड्यूल के मुताबिक, बिहार में गर्मियों की छुट्टियां 2 जून से 21 जून तक रहेंगी. यानी 20 दिनों तक समर वैकेशन होगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
छत्तीसगढ़ में गर्मियों की छुट्टयों का ऐलान
छत्तीसगढ़ सरकार ने गर्मी के प्रकोप को देखते हुए गर्मी की छुट्टियों को पहले ही देने का ऐलान कर दिया है. यानी 25 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी. पहले ये छुट्टी 1 मई से होने वाली था कि लेकिन शिक्षा विभाग ने बदलाव करते हुए इसे पहले ही कर दिया है.
गर्मियों में इन बातों का रखें ध्यान
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि इस गर्मी में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और थकावट जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में सरकार का यह फैसला बच्चों के हेल्थ के लिए जरूरी है. बच्चों या अभिभावक घरों से बेवजह बाहर न निकलें, पानी का सेवन ज्यादा करें जितना हो सके फल और सब्जियों का सेवन करें. चाय-कॉफी का सेवन कम करें.
ये भी पढ़ें-UP Board 10th, 12th Marksheet: स्टूडेंट्स जान लें स्कूलों से कब मिलेगा मार्कशीट, इस बार क्या है नया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं