Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड (BSEB) के 10वीं और 12वीं के नतीजे आने वाले हैं. यकीनन लाखों स्टूडेंट्स में धड़कनें तेज होंगी. जाहिर है रिजल्ट सबको खुश नहीं करता है. कुछ छात्र उम्मीद से कम नंबर लाते हैं, तो कुछ एक-दो सब्जेक्ट में अटक जाते हैं. अगर रिजल्ट आपकी उम्मीद के मुताबिक न रहे या किसी सब्जेक्ट में फेल हो जाते हैं, तो परेशान न हों. बिहार बोर्ड आपको संभलने के कई मौके देता है. आइए जानते हैं कि अगर रिजल्ट खराब हो जाए, तो आपके पास कौन-कौन से रास्ते खुले हैं और आप क्या-क्या उपाय कर सकते हैं.
बिहार बोर्ड में कम नंबर आए हैं, तो स्क्रूटनी कराएं
अगर आपको पूरा भरोसा है कि आपने पेपर अच्छा लिखा था, लेकिन नंबर कम मिले हैं, तो घबराएं नहीं. आप अपनी कॉपी की दोबारा जांच यानी स्क्रूटनी (Scrutiny) के लिए अप्लाई कर सकते हैं. रिजल्ट आने के कुछ दिनों बाद बोर्ड की वेबसाइट पर इसका लिंक खुलता है. हर विषय करीब 120 रुपए की फीस देकर आप अपनी कॉपी फिर से चेक करवा सकते हैं.
25 मार्च से 2 अप्रैल तक कर सकेंगे स्क्रूटनी के लिए अप्लाईजो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या किसी एक-दो विषय में असफल रहे हैं, उनके लिए बोर्ड ने तुरंत राहत की घोषणा की है. 25 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक स्क्रूटनी (कॉपी री-चेकिंग) और कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे.
एक या दो विषय में फेल होने पर कंपार्टमेंट है ऑप्शन
अगर आप एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो गए हैं, तो आपका साल बर्बाद नहीं होगा. बिहार बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा (Compartment Exam) आयोजित करता है. इसमें आप इसी साल परीक्षा देकर पास हो सकते हैं और अगली क्लास में एडमिशन ले सकते हैं. रिजल्ट के तुरंत बाद इसके फॉर्म भरे जाते हैं और गर्मियों तक परीक्षा हो जाती है.
बिहार बोर्ड की ग्रेस मार्क्स पॉलिसी
क्या आप जानते हैं कि बोर्ड उन बच्चों को खुद पास कर देता है जो बिल्कुल बॉर्डर पर होते हैं. लेकिन इसके भी कुछ नियम होते हैं. अगर आप किसी एक विषय में 8% या दो विषयों में 4-4% नंबरों से फेल हो रहे हैं, तो बोर्ड आपको ग्रेस मार्क्स (Grace Marks) देकर पास कर देता है. अगर आपके कुल नंबर 75% हैं, लेकिन किसी एक विषय में आप 10% नंबर से फेल हो रहे हैं, तब भी आपको विशेष नियम के तहत पास किया जा सकता है.
अगर दो से ज्यादा सब्जेक्ट में फेल हैं, तो क्या करें
1. अगर आप दो से अधिक सब्जेक्ट्स में फेल हो गए हैं, तो भी परेशान होने की जरुरत नहीं है. आप अगले साल फिर से मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. इस बार ज्यादा मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी.
2. आप नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) से भी परीक्षा देकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं.
3. अगर किताबी पढ़ाई में मन नहीं लग रहा, तो ITI या कंप्यूटर डिप्लोमा जैसे स्किल कोर्स कर सकते हैं. ये आपको जल्दी नौकरी (Job) दिलाने में मदद करते हैं.
बिहार बोर्ड का रिजल्ट कैसे चेक करें
1. सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
2. 'Senior Secondary Result' लिंक पर क्लिक करें.
3. अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें.
4. 'View Result' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट सामने होगी.
5. मार्कशीट डाउनलोड करना न भूलें.
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट NDTV पर कैसे चेक करें (How to check Bihar Board 10th Result 2026 at www.ndtv.in)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
- होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
- आप Bihar Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करिए.
- खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा. इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
- ऐसा करने पर बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे करें चेक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं