विज्ञापन

Bihar Board Inter Result: नालंदा की बेटी साजिया अंसारी ने किया कमाल, आर्ट्स में बनीं स्टेट 3rd Topper

बिहार इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट में नालंदा की साजिया अंसारी ने 477 अंक लाकर राज्य में तीसरा स्थान पाया है. जानें उनकी सफलता की कहानी और भविष्य के लक्ष्य के बारे में.

Bihar Board Inter Result: नालंदा की बेटी साजिया अंसारी ने किया कमाल, आर्ट्स में बनीं स्टेट 3rd Topper
Bihar Board Inter Result 2026 : बिहार इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट में नालंदा की साजिया अंसारी ने 477 अंक लाकर राज्य में तीसरा स्थान पाया है.

Bihar Board Inter Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के इंटरमीडिएट नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रदेश की बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. इस बार सफलता की सबसे चमकती कहानी नालंदा जिले से सामने आई है, जहां की साजिया अंसारी ने आर्ट्स स्ट्रीम में पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है.

साधारण परिवार, असाधारण सफलता

नालंदा जिले के कराय परशुरई थाना क्षेत्र के एक छोटे से गांव डियावा में आज जश्न का माहौल है. इसी गांव की रहने वाली साजिया अंसारी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 500 में से 477 अंक प्राप्त किए हैं. साजिया के पिता आयाज अंसारी एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी के सपनों को कभी सीमित नहीं किया. साजिया की यह अचीवमेंट उनके कड़े अनुशासन, अटूट लगन और दिन-रात की मेहनत का सुखद परिणाम है.

क्या है सक्सेस मंत्रा

अपनी सफलता पर बात करते हुए साजिया ने बेहद सादगी से इसका श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया. उनका मानना है कि बिना गुरुजनों के मार्गदर्शन और परिवार के अटूट भरोसे के, बिहार जैसे राज्य की कठिन परीक्षा में टॉप-3 में जगह बनाना संभव नहीं था. साजिया की माँ, शहनाज बानो, अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रही हैं. उन्होंने गर्व से कहा, "साजिया ने न केवल हमारा, बल्कि पूरे जिले का नाम पूरे बिहार में रोशन कर दिया है."

देश सेवा का जज्बा

साजिया अंसारी बताती हैं, “मेरा सपना सिविल सर्विस (UPSC/BPSC) में जाना है. मैं प्रशासनिक सेवा का हिस्सा बनकर देश और समाज के लिए काम करना चाहती हूं.” उनकी यह सोच दिखाती है कि वे आने वाली पीढ़ी की लड़कियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनने वाली हैं. जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, डियावा गांव में जश्न जैसा माहौल हो गया. लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com