Bihar Toppers Success Story: बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार बिहार के तीन टॉपर घोषित किए गए हैं. साक्षी, अंशु और रंजन वर्मा. तीनों ने 489 नंबर लाकर रैंक 1 हासिल किया है. समस्तीपुर की साक्षी, भारतीय इंटर कॉलेज गहिरी की छात्रा अंशु कुमारी और उच्च विद्यालय अगिआंव बाजार भोजपुर के रंजन वर्मा ने मैट्रिक की परीक्षा में 97.8 प्रतिशत हासिल किया है. इन तीनों टॉपरों की कहानी काफी प्रेरणादायक हैं. स्टूडेंट्स को इन टॉपरों से पढ़ाई करने के तरीके और स्ट्रैटेजी सीखनी चाहिए. चलिए जानते हैं साक्षी की कहानी.
साक्षी के पिता करते हैं बढ़ई का काम
साक्षी ने बताया कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग और ट्यूशन के खुद से पढ़ाई की है. ऑनलाइन क्लासेस का सहारा लिया और इमानदारी से पढ़ाई की. साक्षी का कहना है कि उन्हें अपना भविष्य सुधारना है. साक्षी के पिता राम नरेश शर्मा बढ़ई का काम करते हैं और मां हाउस वाइफ हैं. साक्षी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देती हैं. साक्षी ने कहा कि पहले मार्गदर्शक उनके पैरेंट्स है और उनके टीचर जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया. साक्षी अब साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करना चाहती हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
बिहार के टॉपरों के मिलता है इनाम
साक्षी ने पूरे बिहार में टॉप किया है तो उन्हें सरकार की तरफ से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, साथ ही आगे की पढ़ाई के लिए 2 साल तक स्कॉलरशिप भी दी जाएगी. इस साल से इनाम की राशि को दोगुना कर दिया है. यानी फर्स्ट रैंक वाले को 1 लाख के बजाय 2 लाख दिया जाएगा. सेकेंड रैंक वाले को 75 हजार के बजाय 1.5 लाख रु दिए जाएंगे. थर्ड रैंक वाले को 50 हजार के बजाय 1 लाख रु दिए जाएंगे. चौथे से लेकर टॉप 10 तक के स्टूडेंट्स को 10 हजार के बजाय 20 हजार रु दिए जाएंगे. इसके अलावा सभी इन टॉप 10 छात्रों को एक-एक लैपटॉप और मेडल भी दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें-Delhi School Result 2025: दिल्ली के स्कूलों की क्लास 6, 7, 8, 9 और 11 का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें चेक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं