विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2026: बिना कोचिंग बेतिया की माही ने मारी बाजी, सेल्फ स्टडी से हासिल की 7वीं रैंक

Bihar Board Result OUT 2026 : माही के पिता मोहन कुमार, जो PHD (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग) में एक प्लंबर के रूप में कार्यरत हैं, और मां ललिता देवी (गृहणी) अपनी बेटी की इस कामयाबी पर भावुक हैं.

Bihar Board 10th Result 2026: बिना कोचिंग बेतिया की माही ने मारी बाजी, सेल्फ स्टडी से हासिल की 7वीं रैंक
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 आउट. बेतिया की माही कुमारी ने सेल्फ स्टडी से पाई 7वीं रैंक.

Bihar Board 10th Result 2026 OUT : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 की घोषणा के साथ ही प्रदेश भर में खुशियों की लहर दौड़ गई है. इस बार के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो अभावों के बीच भी सफलता की नई इबारत लिखी जा सकती है. इस सफलता की सबसे चमकती तस्वीर बेतिया (पश्चिम चंपारण) से सामने आई है, जहां एक प्लंबर की बेटी माही कुमारी शर्मा ने राज्य में 7वां रैंक हासिल कर सबको हैरान कर दिया है.

संत टेरेसा स्कूल की हैं छात्रा 

संत टेरेसा स्कूल की छात्रा माही कुमारी शर्मा बानूछापर के लक्ष्मी नगर की रहने वाली है. माही कुमारी के घर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है. माही कुमारी ने 484 अंक लाकर सातवां स्थान हासिल की है 96.8% लाकर पूरे जिला का नाम रोशन किया है.

बिना कोचिंग-ट्यूशन किया टॉप

माही कुमार शर्मा के पिता मोहन कुमार प्लंबर हैं. मां ललिता देवी गृहणी है. माही कुमारी ने बताया है कि वह सेल्फ स्टडी कर यह मुकाम पाई है. माही कुमारी आगे लॉ की पढ़ाई करना चाहती है. अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माही कुमारी ने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दी है. माता- पिता बहुत ही भावुक है और अपनी बेटी की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे है. माही कुमारी ने बताया कि बिना कोचिंग किए भी टॉप किया जा सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Board 10th Result 2026, BSEB Matric Result Out, Mahi Kumari Sharma Topper, Bettiah Topper Mahi Kumari, Bihar Board 2026 Pass Percentage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com