विज्ञापन

असम में IIM और नेशनल डेटा सेंटर शुरू होने से पूर्वोत्तर राज्य में मैनेजमेंट कोर्स को मिलेगा बढ़ावा

देश को एक नया इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) मिल गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को IIM, गुवाहाटी का उद्घाटन किया. राज्य में IIM, गुवाहाटी शुरू होने से पूरे नॉर्थईस्ट राज्यों में मैनेजमेंट कोर्स को मिलेगा बढ़ावा.

असम में IIM और नेशनल डेटा सेंटर शुरू होने से पूर्वोत्तर राज्य में मैनेजमेंट कोर्स को मिलेगा बढ़ावा
आईआईएम गुवाहाटी के निर्माण में लगभग 500 करोड़ रुपये लगेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को IIM, गुवाहाटी का उद्घाटन किया. इसके अलावा राज्य को  एक हाई-टेक डेटा सेंटर भी मिला है. राज्य में IIM गुवाहाटी और हाई-टेक डेटा सेंटर शुरू होने से  पूरे नॉर्थईस्ट राज्यों में मैनेजमेंट कोर्स को बढ़ावा मिलेगा. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, गुवाहाटी से नॉर्थईस्ट इलाके में हायर एजुकेशन और मैनेजमेंट एजुकेशन को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. बता दें केंद्र सरकार ने पिछले साल गुवाहाटी में एक IIM बनाने को मंजूरी दी थी. यह नॉर्थईस्ट का दूसरा और देश का 22वां IIM है. इस इलाके का पहला IIM शिलांग में है.

आईआईएम गुवाहाटी के निर्माण में लगभग 500 करोड़ रुपये लगेंगे. इसे  76.83 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा. फिलहाल ये संस्थान अस्थायी परिसर में चलाई जा रही है. यहां दाखिले किए जा रहे हैं. 

देश में कहां-कहां हैं IIM

1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM), अहमदाबाद
2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM), बैंगलोर
3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM), कलकत्ता
4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM), लखनऊ
5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM), इंदौर
6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM), कोझिकोड
7. राजीव गांधी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, (RGIIM), शिलांग
8. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM), रोहतक
9. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM), रायपुर
10. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM), रांची
11. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM), तिरुचिरापल्ली
12. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM), काशीपुरी
13. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM), उदयपुर
14. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM), अमृतसर
15. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM), बोधगया
16. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM), जम्मू
17. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM), नागपुर
18. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM), संबलपुर
19. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM), सिरमौर
20. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM), विशाखापत्तनम

कामरूप जिले में खुला NDC

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के कामरूप जिले के अमिंगांव में बने नॉर्थईस्ट इलाके के नेशनल डेटा सेंटर (NDC) का भी लचित घाट से वर्चुअली उद्घाटन किया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com