कुशीनगर: उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के सभी वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों को स्मार्ट क्लास की व्यवस्था कराना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके लिए डीआईओएस ने पत्र जारी करके स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, प्रयोगशाला आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.
जिले में कुल 272 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं. माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव की तरफ से प्रदेश के सभी डीआईओएस को पत्र भेज कर वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, वाईफाई और अलर्ट रूम की स्थापना करने का निर्देश दिया गया है. यह सभी व्यवस्थाएं विद्यालय प्रबंधन को निजी स्रोत से करनी है. इसके लिए सरकार की तरफ से किसी भी तरह की सहायता राशि नहीं दी जाएगी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस संबंध में डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव की तरफ से वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, वाई-फाई आदि की व्यवस्था कराने के लिए निर्देश मिला है. जिले के सभी प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को पत्र जारी करके निर्देश दे दिया गया है. इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं