विज्ञापन

AISHE Report: देश की सिर्फ 55% यूनिवर्सिटीज ही NIRF रैंकिंग में शामिल, 56% ने शुरू किए चार वर्षीय UG कोर्स

केंद्र सरकार की ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (AISHE) 2023-24 रिपोर्ट ने देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर पेश की है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत की केवल 55 प्रतिशत विश्वविद्यालयों ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) में भाग लिया, जबकि 56 प्रतिशत विश्वविद्यालयों ने नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत चार वर्षीय स्नातक (UG) कार्यक्रम शुरू किए हैं. 

AISHE Report: देश की सिर्फ 55% यूनिवर्सिटीज ही NIRF रैंकिंग में शामिल, 56% ने शुरू किए चार वर्षीय UG कोर्स

केंद्र सरकार की ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (AISHE) 2023-24 रिपोर्ट ने देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर पेश की है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत की केवल 55 प्रतिशत विश्वविद्यालयों ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) में भाग लिया, जबकि 56 प्रतिशत विश्वविद्यालयों ने नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत चार वर्षीय स्नातक (UG) कार्यक्रम शुरू किए हैं. 

क्‍या है AISHE रिपोर्ट 

शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को AISHE 2022-23 और 2023-24 की रिपोर्ट जारी की. यह सर्वे देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों से छात्रों, शिक्षकों, स्टाफ, इंफ्रास्ट्रक्चर, परीक्षा परिणाम और अन्य शैक्षणिक आंकड़ों को एकत्रित करता है. यह रिपोर्ट उच्च शिक्षा से जुड़े सरकारी निर्णयों और नीतियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण आधिकारिक दस्तावेजों में से एक मानी जाती है. 

AISHE 2023-24 में कितने संस्थानों ने हिस्सा लिया

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023-24 में AISHE पोर्टल पर कुल 1,289 विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर के संस्थान, 48,246 कॉलेज और 15,221 स्टैंडअलोन संस्थान पंजीकृत थे. इनमें से सर्वे में 1,278 विश्वविद्यालय, 46,468 कॉलेज और 11,787 स्टैंडअलोन संस्थानों ने जानकारी उपलब्ध कराई. रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2019-20 में जहां केवल 1,043 विश्वविद्यालय पंजीकृत थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 1,289 हो गई है. 

पहली बार NEP मॉड्यूल के जरिए जुटाई गई जानकारी

AISHE 2023-24 में पहली बार NEP मॉड्यूल शामिल किया गया. इसके माध्यम से यह पता लगाया गया कि देशभर के विश्वविद्यालय और कॉलेज नई शिक्षा नीति को किस स्तर तक लागू कर पाए हैं. 

केवल 55% विश्वविद्यालयों ने NIRF रैंकिंग में लिया हिस्सा

रिपोर्ट के अनुसार 55% विश्वविद्यालयों ने NIRF (National Institutional Ranking Framework) में भाग लिया. केवल 15% विश्वविद्यालय ही अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शामिल हुए. यह आंकड़ा दर्शाता है कि बड़ी संख्या में भारतीय विश्वविद्यालय अभी भी राष्ट्रीय और वैश्विक रैंकिंग प्रक्रियाओं से बाहर हैं. 

56% विश्वविद्यालयों में शुरू हुआ चार वर्षीय UG प्रोग्राम

नई शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUP) को लागू करने की दिशा में प्रगति हुई है. रिपोर्ट के अनुसार 56% विश्वविद्यालयों ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं. 58% विश्वविद्यालयों ने National Curriculum and Credit Framework (NCCF) को अपनाया है. 

उच्च शिक्षा में बढ़ा नामांकन

AISHE 2023-24 के अनुसार देश में उच्च शिक्षा में कुल नामांकन बढ़कर करीब 4.5 करोड़ पहुंच गया है. यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 3.7 लाख अधिक है. इससे पता चलता है कि देश में उच्च शिक्षा का स्‍तर लगातार बढ़ रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AISHE, AISHE Report, AISHE Survey, NEP, Education Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com