विज्ञापन

RTI का खुलासा, मेडिकल कॉलेजों और AIIMS में बढ़ सकता है MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड, 4 साल बाद आया अपडेट

AIIMS और केंद्र सरकार के मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न के लिए अच्छी खबर है. स्वास्थ्य मंत्रालय के RTI जवाब के मुताबिक, जनवरी 2022 के बाद अब आखिरकार सरकार इंटर्नशिप स्टाइपेंड (Stipend) बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है.

RTI का खुलासा, मेडिकल कॉलेजों और AIIMS में बढ़ सकता है MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड, 4 साल बाद आया अपडेट
इस जानकारी से केंद्र सरकार के मेडिकल कॉलेजों और AIIMS संस्थानों में हजारों MBBS इंटर्न में उम्मीद जगी है,

केंद्र सरकार के मेडिकल कॉलेजों और एम्स (AIIMS) संस्थानों में काम करने वाले हजारों MBBS इंटर्न के लिए एक अच्छी खबर है. एक आरटीआई (RTI) के जवाब से खुलासा हुआ है कि सरकार 4 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंटर्नशिप स्टाइपेंड (Stipend) बढ़ाने पर विचार कर रही है. इससे पहले हर दो साल में स्टाइपेंड बढ़ाने का नियम था, लेकिन जनवरी 2022 के बाद से इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी, जिससे यह पैटर्न टूट गया था.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने RTI के जवाब में क्या कहा?

NDTV को मिले स्वास्थ्य मंत्रालय के RTI जवाब के मुताबिक, स्टाइपेंड में बदलाव से जुड़ा प्रपोजल अभी जांच के दायरे में है. 15 जून को दिए अपने आधिकारिक जवाब में मंत्रालय ने साफ किया कि यह मामला सीधे तौर पर नीति (Policy) से जुड़ा हुआ है. फिलहाल मंत्रालय इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है. सक्षम प्राधिकारियों और सीनियर अधिकारियों द्वारा इस प्रस्ताव की समीक्षा, तकनीकी जांच और प्रशासनिक पड़ताल की जा रही है.

क्यों छिपाई गई फाइल नोटिंग और प्रपोजल की डिटेल्स?

इस RTI अर्जी में जनवरी 2022 से अब तक स्टाइपेंड न बढ़ने के कारण, आंतरिक बातचीत, कमेटी की सिफारिशों और प्रपोजल फाइल की मूवमेंट से जुड़ी कॉपियां मांगी गई थीं.

मंत्रालय ने यह तो माना कि इस पर बातचीत एक्टिव है, लेकिन चल रही प्रक्रिया से जुड़े सीक्रेट डॉक्युमेंट्स शेयर करने से साफ इनकार कर दिया. इसके लिए मंत्रालय ने RTI अधिनियम, 2005 की धारा 8(1)(i) का हवाला दिया. इस नियम के तहत, जब तक किसी पॉलिसी या मामले पर अंतिम फैसला नहीं हो जाता, तब तक उससे जुड़ी फाइल नोटिंग, विभागों की आपसी बातचीत और कमेटी की टिप्पणियों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता.

कब तक होगा फैसला और कितनी होगी बढ़ोतरी?

स्वास्थ्य मंत्रालय ने फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं किया है कि स्टाइपेंड में कितने रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी और इस पर अंतिम फैसला कब तक आएगा. मंत्रालय का कहना है कि चूंकि अभी डिसीजन मेकिंग प्रोसेस (निर्णय लेने की प्रक्रिया) चल रही है, इसलिए समय-सीमा या तय रकम की जानकारी पहले से नहीं दी जा सकती.

जानिए पिछले सालों में कब और कितना बढ़ा स्टाइपेंड:

1 जनवरी 2018: 23,500 रुपये प्रति माह
1 जनवरी 2020: 26,300 रुपये प्रति माह
1 जनवरी 2022: 30,070 रुपये प्रति माह
जनवरी 2022 से अब तक कोई बढ़ोतरी नहीं

यह भी पढ़ें- NEET UG Exam में बचे हैं सिर्फ 3 दिन, NTA ने उम्मीदवारों के लिए जारी किया जरूरी संदेश

लेखक के बारे में
img
तनुष्का दत्ता
संवाददाता
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com