AIBE XXII Admit Card : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने AIBE XXII परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. डाउनलोड कैसे करना है इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका आर्टिकल में विस्तार से बता रहे हैं.
ऐसे डाउनलोड करें AIBE XXII Admit Card
AIBE XXII एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं.
- होमपेज पर दिखाई देने वाले “Admit Card (AIBE-XXII)” लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद नए लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Login ID) और पासवर्ड या DOB दर्ज करें.
- सभी डिटेल्स भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें और परीक्षा के दिन इसे अपने साथ अवश्य लेकर जाएं.
AIBE देशभर के लॉ ग्रेजुएट्स के लिए आयोजित होने वाली एक जरूरी नेशनल लेवल एग्जाम है. इसको पास करने वाले कैंडिडेट्स को कानून की प्रैक्टिस करने के लिए जरूरी Certificate of Practice (CoP) मिलेता है. बता दें कि यह सर्टिफिकेट वकालत करने के लिए बहुत जरूरी माना जाता है.
एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक
कब है एग्जाम
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अनुसार, AIBE XXII परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. बता दें कि यह एग्जाम लॉ के लास्ट ईयर के स्टूडेंट्स भी इस एग्जाम में शामिल हो सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं