23 days ago

: Delhi Malviya Nagar Restaurant Fire News LIVE Updates: दक्षिणी दिल्ली के हौजरानी इलाके के होटल Florist inn में भीषण आग लगने से अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है.  होटल में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दमकलकर्मियों ने कुल 37 लोगों को बाहर निकाला. वहीं 12 लोगों ने खिड़की से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई. जानकारी के मुताबिक ज्यादातर लोग बांग्लादेश और अफगानिस्तान के नागरिक है,जो इलाज के लिए दिल्ली आते हैं.दमकल विभाग ने बताया कि दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्तरा में आज सुबह पौने 10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. जानें पल-पल का अपडेट.

ये भी पढ़ें- दिल्ली के एक बहुमंजिला होटल में लगी भयानक आग, 10 लोगों की मौत, मरने वालों में ज्यादातर विदेशी

ये भी पढ़ें-मालवीय नगर आग: जान बचाने के लिए होटल की बिल्डिंग से कूदी महिला, देखें खौफनाक VIDEO

ये भी पढ़ें-एक ही सीढ़ी, नीचे गद्दा रखकर तीसरी मंजिल से कूदे लोग... दिल्ली होटल की आग में कैसे बची जान, विधायक ने बताया

ये भी पढ़ें- VIDEO:आग से बचने के लिए महिला ने लगाई छलांग, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Delhi Malviya Nagar Fire News:

Jun 03, 2026 22:41 (IST)

दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा एक्शन, होटल का मालिक लोकेश बजाज गिरफ्तार | Delhi Malviya Nagar fire incident hotel owner Lokesh Bajaj arrested

दिल्ली अग्निकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल ‘फ्लोरिश स्टेज’ के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है. आग की घटना के बाद जांच तेज हुई और जिम्मेदारों पर कार्रवाई शुरू की गई, जिसके तहत यह गिरफ्तारी की गई है.

Jun 03, 2026 19:30 (IST)

अब तक कुल 21 लोगों की मौत

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस घटना में अब तक कुल 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 7 विदेशी और 9 भारतीय नागरिक शामिल हैं, जबकि 5 शवों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. हादसे में कुल 28 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 21 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. वहीं, मामले में होटल मालिक फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.

Jun 03, 2026 17:57 (IST)

आग की घटना की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश

महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि मालवीय नगर के एक रेस्तरां में लगी आग की घटना की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश जारी किए गए हैं. जांच करने और तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है. 

Jun 03, 2026 16:48 (IST)

"बाहर से ताला, अंदर तड़प रहे थे लोग..." दिल्ली होटल अग्निकांड में चश्मदीद का दावा

दिल्ली के मालवीय नगर (हौज रानी) अग्निकांड में अब तक का सबसे बड़ा और खौफनाक सच सामने आया है. NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट में एक स्थानीय चश्मदीद ने कैमरे पर दिल्ली पुलिस और MCD की 'मिलीभगत' की पूरी पोल खोल कर रख दी है. 47 साल से वहां दुकान चला रहे चश्मदीद नवीन सोनी ने बताया कि 5 मंजिला होटल में बाहर निकलने का सिर्फ एक ही गेट था, और हादसे के वक्त उस गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था! लोग अंदर आग और धुएं में घुट रहे थे और जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से कूदने को मजबूर थे. स्थानीय लोगों का सीधा आरोप है कि होटल मालिक लोकेश बजाज और उसके पार्टनर इलाके में बिना किसी लाइसेंस के तीन-तीन अवैध होटल चला रहे थे. चश्मदीदों के मुताबिक, यह सब MCD और पुलिस की आंखों के सामने हो रहा था, क्योंकि उन्हें 'मंथली' (रिश्वत) जाती थी. इस वीडियो में देखें चश्मदीद का पूरा इंटरव्यू

Advertisement
Jun 03, 2026 16:23 (IST)

दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड: चीफ फायर ऑफिसर बोले- 'फायर ब्रिगेड की तरफ से कोई देरी और लापरवाही नहीं की गई'

Jun 03, 2026 16:14 (IST)

दिल्ली आग : अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, "मैं दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भीषण आग में जान गंवाने वाले लोगों की आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं..."

Advertisement
Jun 03, 2026 15:57 (IST)

21 मृतकों में से 17 विदेशी नागरिक आग की घटना में मारे गए

21 मृतकों में से 17 विदेशी नागरिक आग की घटना में मारे गए. इनमें अधिकांश लोग लाइबेरिया के थे. इसके अलावा मृतकों में नाइजीरिया, मोज़ाम्बिक और बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल थे.

Jun 03, 2026 15:51 (IST)

8 मरीज वेंटिलेटर पर हैं : साकेत मैक्स अस्पताल के ग्रुप डायरेक्टर

साकेत मैक्स अस्पताल के ग्रुप डायरेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि मैक्स अस्पताल में कुल 39 मरीजों को लाया गया था, जिनमें से 18 को मृत घोषित कर दिया गया. बाकी 15 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं, जबकि 8 मरीज वेंटिलेटर पर हैं और उनका इलाज जारी है.

Jun 03, 2026 15:38 (IST)

दिल्ली के मालवीय नगर होटल में लगी भीषण आग को लेकर प्रत्यक्षदर्शी वसीम ने क्या कुछ कहा, सुनिए

Jun 03, 2026 15:33 (IST)

बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया : अग्निशमन विभाग के प्रभारी रविंदर सिंह

अग्निशमन विभाग के प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया है. आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

Advertisement
Jun 03, 2026 15:17 (IST)

होटल में लगी भीषण आग में कम से कम 21 लोगों की मौत

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल में लगी भीषण आग में कम से कम 21 लोगों की मौत होने के कुछ ही घंटों बाद बुधवार को साकेत के मैक्स अस्पताल के प्रतीक्षालय में शोक संतप्त रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों की भारी भीड़ जमा हो गई, जो बेसब्री से अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे थे. अस्पताल का प्रतीक्षालय ऐसे लोगों से भरा था जो सूचियों को देख रहे थे, बदहवास होकर फोन कर रहे थे और अधिकारियों से जानकारी मांग रहे थे. इस बीच, अग्निकांड के पीड़ितों को इलाज और पहचान के लिए अस्पताल लाया जा रहा था. एक रिश्तेदार ने सिसकते हुए कहा, 'फोटो से पहचान में नहीं आ रहा कोई, सब जले हुए हैं.'

Jun 03, 2026 15:13 (IST)

वेंटिलेटर पर मौजूद मरीजों की हालत गंभीर : मैक्स हेल्थकेयर ग्रुप के मेडिकल डायरेक्टर

मालवीय नगर रेस्टोरेंट आग : मैक्स हेल्थकेयर ग्रुप के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संदीप बुधिराजा ने कहा कि वेंटिलेटर पर मौजूद मरीजों की हालत गंभीर है. ऐसे सात-आठ मरीज हैं. उम्र में काफी अंतर है. मैंने जिन्हें देखा है, उनकी उम्र तीस से पचास साल के बीच है. एक-दो मरीजों को गंभीर रूप से झुलसने और जलने के घाव थे, लेकिन ज्यादातर को फेफड़ों की समस्या थी. सुबह करीब 9:15 बजे, हमें सड़क के उस पार धुआं दिखाई देने लगा.

Advertisement
Jun 03, 2026 15:01 (IST)

Malviya Nagar Fire News LIVE: दिल्ली पुलिस के 10 पुलिसकर्मी घायल

मालवीय नगर अग्निकांड में दिल्ली पुलिस के 10 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. यही पुलिसकर्मी सबसे पहले हादसे के बाद होटल पहुंचे थे. लोगों को बचाने के दौरान 5 कांस्टेबल और 5 हैडकांस्टेबल घायल हो गए. 

Jun 03, 2026 14:58 (IST)

Malviya Nagar Fire LIVE: आग लगने के बाद मालवीय नगर होटल का मालिक लवकेश बजाज फरार

मालवीय नगर होटल का मालिक लवकेश बजाज फिलहाल फरार है. उसने करीब 8-10 पहले ये होटल शुरू किए थे. 100 मीटर के दायरे में लवकेश बजाज और उनके पार्टनरों के 3 होटल हैं. होटल के पास जरूरी लाइसेंस और दस्तावेज नहीं हैं. पहला होटल जिसमें आग लगी Florish inn, दूसरा ग्रीन रेसीडेंसी और तीसरे का नाम भी florish inn है.

Jun 03, 2026 14:52 (IST)

Malviya Nagar Fire News LIVE: मालवीय नगर अग्निकांड में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा

मालवीय नगर अग्निकांड में डी.ओ. रविंदर सिंह ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है. आग पूरी तरह बुझा ली गई है और घायलों को अस्पतालों में भेज दिया गया है.

Jun 03, 2026 14:51 (IST)

Delhi Restaurant Fire LIVE: मालवीय नगर अग्निकांड में एक शख्स की बेटी और दो पोतियां गायब

मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने कहा कि उनकी 42 साल की बेटी और उनकी 20 और 17 साल की बेटियां लापता हैं. हमें नहीं पता कि वे कहां हैं. अस्पताल प्रशासन कुछ भी नहीं बता रहा है.

Jun 03, 2026 14:49 (IST)

Malviya Nagar Restaurant Fire News LIVE: मालवीय रेस्टोरेंट अग्निकांड में पुलिस ने दर्ज की FIR

मालवीय रेस्टोरेंट अग्निकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने 'दोषपूर्ण मानववध' और BNS की अन्य संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है.

Jun 03, 2026 14:48 (IST)

Malviya Nagar Fire LIVE: मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों को मैक्स अस्पताल ले जाया गया

मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों को इलाज के लिए तुरंत  मैक्स अस्पताल ले जाया गया.

Jun 03, 2026 14:10 (IST)

Delhi Restaurant Fire LIVE: अरविंद केजरीवाल ने मालवीय नगर अग्निकांड पर जताया दुख

मालवीय नगर अग्निकांड पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया. उन्होंने कहा कि आज मालवीय नगर में इतनी बड़ी घटना हो गई. 20 लोगों की मौत की दुखद ख़बर आ रही. दिल्ली में लगातार हो रहे अग्निकांड और मासूम लोगों की मौतें बेहद चिंताजनक हैं.

Jun 03, 2026 13:57 (IST)

Malviya Nagar Fire News LIVE:15 मरीज मैक्स हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती

मैक्स हॉस्पिटल ने कहा कि कुल 39 मरीज आए, उसमे से 18 मृत,15 को आईसीयू में एडमिट कराया गया है और 8 मरीज क्रिटिकल है.

Jun 03, 2026 13:55 (IST)

Malviya Nagar Restaurant Fire News LIVE: मालवीय नगर होटल आग की तस्वीरें देखें

Jun 03, 2026 13:49 (IST)

Malviya Nagar Fire LIVE:39 मरीजों को मैक्स अस्पताल ले जाया गया, 8 वेंटिलेटर पर

  • सिलेंडर ब्लास्ट हादसे के बाद 39 मरीजों को मैक्स अस्पताल लाया गया
  • सभी मरीजों की तुरंत जांच कर इलाज शुरू किया गया
  • मरीजों को दम घुटने, मामूली से गंभीर जलने और हड्डी टूटने जैसी चोटें थीं
  • 18 लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया
  • 15 मरीज ICU में भर्ती हैं
  • इनमें से 8 मरीज वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर है
  • 5 मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई
  • 1 मरीज को गंभीर जलने के कारण सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया
  • मृतकों में भारतीय और विदेशी नागरिक दोनों शामिल हैं
  • अस्पताल ने बड़ी संख्या में घायलों के इलाज के लिए अपना मास-कैजुअल्टी इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किया
  • डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की टीमें मरीजों की 24 घंटे निगरानी और देखभाल कर रही हैं
  • अस्पताल ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है

Jun 03, 2026 13:43 (IST)

Malviya Nagar Fire News LIVE: मालवीय नगर आग की 5 भयावह तस्वीरें

Jun 03, 2026 13:38 (IST)

Malviya Nagar Fire News LIVE: मालवीय नगर आग में 21 मौतें, 26 लोग बुरी तरह घायल-पुलिस

दिल्ली पुलिस के मुताबिक होटल में एंट्री एक्जिट एक ही था. आग से मरने वाले 21 लोगों में ज्यादातर विदेशी नागरिक शामिल हैं.  करीब 26 लोग बुरी तरह घायल है. पुलिस होटल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करेगी.और भी अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा.होटल में फायर सुरक्षा उपकरण थे या नहीं ये भी जांच हो रही है.

Jun 03, 2026 13:34 (IST)

एनडीटीवी ने दिल्ली के मंत्री आशीष सूद से पूछे 6 सवाल

  1.  घटना के बाद कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
  2. पहले कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
  3. क्या हम 20 और जानें जाने का इंतजार करते रहेंगे?
  4. जवाबदेही कब तय होगी?
  5. क्या एक बार फिर, एक समिति गठित कर मामला सुलझाया जाएगा
  6. सरकार ने अब तक क्या किया है?

Jun 03, 2026 13:32 (IST)

Delhi Restaurant Fire News LIVE: 13 घायलों को एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया

मालवीय नगर में आग में झुलसने के बाद 13 घायलों को एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया है. इनमें तीन नागरिर और 10 पुलिस कर्मी है. बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी यूनिट में 3 मृत लोग भी लाए गए हैं. 

Jun 03, 2026 13:30 (IST)

Malviya Nagar Fire News LIVE: स्थानीय लोगों ने गद्दे बिछाकर लोगों की जान बचाई

Jun 03, 2026 13:28 (IST)

Delhi Fire News LIVE: मालवीय नगर में आग से धधकता होटल

Jun 03, 2026 13:26 (IST)

Restaurant Fire News Updates: आग में फंसे लोगों ने सीढ़ी से उतरकर बचाई जान

Jun 03, 2026 13:23 (IST)

Malviya Nagar Fire News LIVE: मालवीय नगर होटल मालिक की जांच कर रहे- जॉइंट पुलिस कमिश्नर

 मालवीय नगर में आग लगने से 21 लोगों की मौत पर संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने कहा कि हम इमारत के मालिक के बारे में जांच कर रहे हैं.

Jun 03, 2026 13:21 (IST)

Restaurant Fire News Updates: दिल्ली सरकार अपनी जिम्मेदारी तय करे- AAP नेता सौरभ भारद्वाज

 AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने  मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी आग की घटना को लेकर दिल्ली सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि फरवरी में पालम में आग लगी, 9 लोग जलकर मर गए. सरकार ने कहा जांच करवाएंगे लेकिन जांच की रिपोर्ट 3 महीने बाद भी नहीं आई. विवेक विहार में आग लगी, फायर ब्रिगेड में पानी नहीं था. अब 20 से 21 लोग यहां जलकर मरे हैं. सरकार को अपनी जिम्मेदारी तय करनी चाहिए.

Jun 03, 2026 13:12 (IST)

Restaurant Fire News Updates: दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद घटनास्थल पर पहुंचे

मालवीय नगर के होटल में आग लगने और मौतों की जानकारी मिलने के बाद हालात का जायजा लेने दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद घटना स्थल पर पहुंचे.

Jun 03, 2026 13:04 (IST)

Malviya Nagar Fire News LIVE: होटल के बेसमेंट में भी कमरा बना था, हमने 7 लोगों को निकाला-चश्मदीद

एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि होटल के बेसमेंट में भी कमरा बनाया गया था. आग लगने के बाद करीब 7 लोगों को हमने वहां से निकाला. ये लोग बेहोश हालत में थे.

Jun 03, 2026 12:59 (IST)

Malviya Nagar Fire News LIVE: लोहे के शटर और चैन तोड़कर बाहर निकले-चश्मदीद

चश्मदीदों ने बताया कि होटल में सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे. आग के बाद पूरे होटल में धुआं भर गया. एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि आग के बाद लोग अंदर फंस गए. सीढ़ी केवल एक थी. लोग वहां से निकल नहीं पा रहे थे. हमने होटल के बेसमेंट के पास का लोहे के शटर तोड़ा. एक चैन भी तोड़. कुछ लोग नीचे बेसमेंट में भी फंसे थे.

Jun 03, 2026 12:57 (IST)

Malviya Nagar Fire News LIVE: जान बचाने के लिए होटल की ऊपरी मंजिल से कूदे लोग-सतीश उपाध्याय

 बीजेपी विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा है कि स्थानीय लोगों ने होटल में फंसे लोगों को बचाया. कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए ऊपर से छलांग तक लगा दी.

Jun 03, 2026 12:56 (IST)

Delhi Fire News LIVE: अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

 दिल्ली पुलिस के मुताबिक घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी लोगों के लिए खोज अभियान जारी है

Jun 03, 2026 12:54 (IST)

Restaurant Fire News Updates: शेफ केसर सिंह ने बताई भायवह मंजर की कहानी

होटल के रेस्टोरेंट में काम करने वाले शेफ केसर सिंह ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे जैसे ही उसने इलेक्ट्रिक चूल्हे को जलाने की कोशिश की त भड़क उठी थी.  पता चला कि होटल में आग पहले से लगी थी. मैंने तुरंत अपने असिस्टेंट को बोला कि होटल में आग लगी है. मैं बाहर आता तो देखा कि  होटल जल रहा था. मैं किसी तरह वहां से बचकर निकला. 

Jun 03, 2026 12:51 (IST)

Restaurant Fire News Updates: होटल में रुकने वाले ज्यादातर विदेशी नागरिक

हौजरानी की तंग गलियों में बने होटल के बेसमेंट में रेस्टोरेंट था. स्थानीय निवासियों का कहना है कि पांच मंजिला इस होटल में करीब 25 कमरे थे जिसमें 50 से ज्यादा लोग रुके थे. इसमें ज्यादातर विदेशी थे जो बाहर से इलाज कराने के लिए आए थे

Jun 03, 2026 12:50 (IST)

Delhi Restaurant Fire News LIVE: मालवीय नगर होटल आग से 47 लोग बचाए गए-विधायक सतीश उपाध्याय

मालवीय नगर के विधायक सतीश उपाध्याय ने रेस्टोरेंट में लगी आग पर कहा कि घटना सुबह 8.51 बजे घटी और 9 बजे से हम लोग यहां आ गए थे. तुरंत ही दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं, BSES ने बिजली सप्लाई कट की. पुलिस के लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य किया. अब तक 47 लोगों को बचाया गया है.

Jun 03, 2026 12:48 (IST)

Malviya Nagar Fire News LIVE: दिल्ली के LG ने की घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

मालवीय नगर के हौज़ रानी स्थित एक होटल में लगी भीषण आग पर दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू ने दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. 

Jun 03, 2026 12:45 (IST)

Delhi Fire News LIVE: 37 लोगों को होटल से किया रेस्क्यू-अग्निशमन अधिकारी

अग्निशमन अधिकारी एके मलिक ने बताया कि सुबह 8:50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. शुरुआत में 7 दमकल की गाड़ियों को भेजा गया, उसके बाद और गाड़ियों को भेजा गया.37 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. इमारत को पूरा सर्च कर लिया गया है.

Jun 03, 2026 12:44 (IST)

Restaurant Fire News Updates: मृतक के परिजनों को मिलेगी 2 लाख रुपये की मदद

प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएम राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये देने का ऐलान किया है. 

Jun 03, 2026 12:43 (IST)

Delhi Restaurant Fire News LIVE: मालवीय नगर आग में हुई मौतों पर पीएम मोदी ने जताया दुख

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग में हुई मौतों पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए पीएम मोदी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. 

Jun 03, 2026 12:39 (IST)

Delhi Restaurant Fire News LIVE: बुधवार सुबह लेमन ग्रीन रेस्तरां में लगी आग

अधिकारी के मुताबिक, होटल में आग सुबह करीब आठ बजकर 50 मिनट पर लेमन ग्रीन रेस्तरां में लगी. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.

Jun 03, 2026 12:39 (IST)

Malviya Nagar Fire News LIVE: होटल से 34 लोग बाहर निकले गए

मालवीय नगर इलाके में बुधवार को एक रेस्तरां के बेसमेंट में आग लग गई, जिसके बाद वहां फंसे 34 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

Jun 03, 2026 12:37 (IST)

Delhi Fire News LIVE: मालवीय नगर आग में अब तक 18 लोगों की मौत

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर के एक रेस्तरां में भीषण आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है, मृतकों में से कई विदेशी नागरिक हैं.

Featured Video Of The Day
गुस्से में CM योगी! क्या राम मंदिर ट्रस्ट पर होगा बड़ा एक्शन? चंपत राय जाएंगे जेल?
Topics mentioned in this article
Delhi Fire
Malviya Nagar Fire
Malviya Nagar Fire News
Hauz Rani Fire
Hauz Rani Hotel Fire