दिल्‍ली पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाई हत्‍या की गुत्‍थी, NGO के साथ ने ही मारा था चाकू

दिल्ली के हरि नगर में 46 वर्षीय हरीश कंडवाल की गर्दन पर चाकू से हमला कर हत्या की गई. पुलिस ने आरोपी आशिम अली को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके में 14 फरवरी 2026 की रात हरीश कंडवाल की हत्या की वारदात हुई थी
  • मृतक हरीश कंडवाल उत्तम नगर के निवासी थे और साई साधना सोशल वेलफेयर फाउंडेशन से जुड़े थे
  • हत्या का आरोपित आशिम अली है, जो फर्श बाजार का रहने वाला और उसी एनजीओ का डायरेक्टर है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके में हुई हत्या की वारदात को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है. मामला 14 फरवरी 2026 की रात का है, जब आधी रात के करीब दीन दयाल उपाध्‍याय अस्‍पताल से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति को गर्दन पर चाकू के वार के साथ अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही हरि नगर थाने की टीम तुरंत अस्पताल पहुंची और जांच शुरू कर दी.

मृतक की पहचान 46 साल के हरीश कंडवाल के रूप में हुई, जो उत्तम नगर, दिल्ली के रहने वाले थे. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी का नाम आशिम अली है, जिसकी उम्र भी 46 साल बताई जा रही है. वह फर्श बाजार का रहने वाला है और साई साधना सोशल वेलफेयर फाउंडेशन नाम की एक एनजीओ का डायरेक्टर है. यह एनजीओ उसके घर से ही चलाई जा रही थी. 

ये भी पढ़ें :- अपहरण और उगाही... पूर्व रॉ अधिकारी के खिलाफ कसेगा कानूनी शिकंजा, एक और चार्जशीट होगी दाखिल

पुलिस के मुताबिक, हरीश कंडवाल भी इसी एनजीओ से जुड़े हुए थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच किसी बिजनेस या पैसों को लेकर विवाद चल रहा था. इसी बात को लेकर हरि नगर के सीडी ब्लॉक इलाके में दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जो इतना बढ़ गया कि आशिम अली ने कथित तौर पर हरीश कंडवाल की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया.

बताया जा रहा है कि वारदात से पहले दोनों पूरे दिन साथ-साथ घूम रहे थे. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की असली वजह क्या थी और पैसे का मामला कितना बड़ा था. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं से जांच कर रही है, ताकि सच्चाई पूरी तरह सामने आ सके.

ये भी पढ़ें :- अपहरण और उगाही... पूर्व रॉ अधिकारी के खिलाफ कसेगा कानूनी शिकंजा, एक और चार्जशीट होगी दाखिल

Featured Video Of The Day
India Vs Pakistan | T20 World Cup: आज भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, देशभर में जीत की दुआएं!Surya | Salman