फिर शर्मसार हुई राजधानी, दिल्ली में खड़ी स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, ड्राइवर‑कंडक्टर गिरफ्तार

Delhi Women Gang Rape: दिल्ली के रानी बाग में खड़ी स्लीपर बस में महिला से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है, पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर बस जब्त की है और पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Delhi Gang Rape: राजधानी दिल्ली के रानी बाग इलाके में सोमवार रात एक महिला के साथ खड़ी स्लीपर बस के अंदर कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस और शिकायत के अनुसार, 11 मई की रात पीड़िता काम से लौटते समय सरस्वती विहार बस स्टॉप के पास पहुंची थी. इसी दौरान वहां खड़ी एक स्लीपर बस पर मौजूद व्यक्ति से समय पूछने के दौरान उसे जबरन बस में खींच लिया गया. इसके बाद आरोपी बस को नांगलोई की ओर ले गए, जहां कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

पुलिस की कार्रवाई

मामले में दोनों आरोपियों (ड्राइवर और कंडक्टर) को गिरफ्तार किया गया है. घटना में इस्तेमाल बस को जब्त कर लिया गया है और मेडिकल जांच के बाद FIR दर्ज की गई है. पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और घटनाक्रम से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mamata Banerjee की पार्टी टूटी या तोड़ी गई? बीच डिबेट छिड़ गई तीखी बहस!
Topics mentioned in this article