दिल्ली में जन्म दर में गिरावट, पुरुषों के मुकाबले लगातार घट रही हैं महिलाएं

साल 2024 के दौरान लिंग अनुपात प्रति हजार पुरुषों पर 920 महिलाएं रही, जबकि 2023 में यह 922 थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

दिल्ली में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या में कमी आई है, इसका खुलासा दिल्ली सरकार की मृत्यु और जन्म दर पंजीकरण रिपोर्ट से हुआ है. साल 2024 के दौरान जन्म दर प्रति हजार जनसंख्या पर 14.00 रही, जबकि वर्ष 2023 में यह 14.66 थी.

शिशु मृत्यु दर की क्या है स्थिति

वहीं, 2024 के दौरान मृत्यु दर प्रति हजार जनसंख्या पर 6.37 रही, जबकि 2023 में यह 6.16 थी. इसके अलावा 2024 के दौरान शिशु मृत्यु दर प्रति हजार जीवित जन्मों पर 22.40 रही, जबकि 2023 में यह 23.61 थी.

महिलाओं का कम हुआ अनुपात

वहीं, साल 2024 के दौरान लिंग अनुपात प्रति हजार पुरुषों पर 920 महिलाएं रही, जबकि 2023 में यह 922 थी.

दिल्ली में 2024 में कितनी मौतें और कितना जन्म 

दिल्ली में साल 2024 दौरान कुल 4,45,939 पंजीकरण हुए थे..इनमें से 3,06,459 जन्म और 1,39,480 मृत्यु थीं. इससे पता चलता है कि 2024 के दौरान दिल्ली की जनसंख्या में सकल वृद्धि करीब 1.67 लाख व्यक्ति है. वहीं, कोविड के समय यानि 2021 में सबसे ज्यादा मौत करीब 1 लाख 71 हज़ार 476 मौतें दर्ज की गई..

रिपोर्ट में ये भी पता चलता है कि 64.09 फीसदी बच्चों को जन्म 20-29 साल की महिलाएं देती हैं, जबकि 24.5 फीसदी बच्चों को जन्म 30-34 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाएं देती हैं.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | सीजफायर पर Trump-Netanyahu में फोन पर हुई बात | US Iran War | BREAKING NEWS