गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया राजधानी दिल्ली! हत्या और लूट के आरोपी मिस्बाह की 15 गोलियां मारकर हत्या

मृतक मिस्बाह पर हत्या और लूट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज थे और वह हाल ही में जुलाई में जेल से बाहर आया था.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली में 20 से अधिक राउंड फायरिंग में मिस्बाह नामक व्यक्ति की निर्मम हत्या हुई है.
  • मिस्बाह को अज्ञात हमलावरों ने 15 गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी.
  • हत्या का स्थान एक प्रसिद्ध गैंगस्टर के घर के पास था, जिससे गैंग प्रतिद्वंद्विता की संभावना बढ़ गई.
नई दिल्ली:

उत्तर पूर्वी दिल्ली में गैंगवार की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां 20 से अधिक राउंड फायरिंग में मिस्बाह नामक एक शख्स की निर्मम हत्या कर दी गई. अज्ञात हमलावरों ने मिस्बाह को 15 गोलियां मारीं.

पुलिस के अनुसार, यह घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के एक प्रसिद्ध गैंगस्टर के घर से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे इस हत्याकांड के पीछे गैंग प्रतिद्वंद्विता की आशंका जताई जा रही है. मृतक मिस्बाह पर हत्या और लूट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज थे और वह हाल ही में जुलाई में जेल से बाहर आया था.

मृतक की फोटो

 इस तरह की ताबड़तोड़ फायरिंग इलाके में बढ़ते गैंगवॉर और आपराधिक तत्वों की बढ़ती दहशत को उजागर करती है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है.

गैंगवॉर की वारदात में मारे गए मिस्बाह का संबंध हाशिम बाबा गैंग से था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मिस्बाह पर पहले से ही 17 मामले दर्ज थे. उसकी हत्या एक प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर, छेनू के घर के पास की गई.

Featured Video Of The Day
Cockroach Janata Party का प्रदर्शन, FIR के बाद Khan Sir कहां गायब? | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article