कौन हैं कुख्यात वॉन्टेड क्रिमिनल अभय राणा? जिसे पुर्तगाल से वापस लेकर आई CBI

Who is Abhay Rana: कुख्यात अपराधी अभय राणा पर हरियाण में हत्या की कोशिश, रंगदारी धमकी और गैंग चलाने समेत कई केस दर्ज हैं. शनिवार 9 मई 2026 को उसे पुर्तगाल से दिल्ली लाया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Who is Abhay Rana? CBI Extradites Wanted Criminal from Portugal to India.

Who is Abhay Rana? CBI Extradites Wanted Criminal from Portugal to India: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है. सीबीआई हरियाणा पुलिस के मोस्ट वांटेड अपराधी अभय उर्फ अभय राणा को पुर्तगाल से भारत वापस ले आई है. आरोपी को शनिवार 9 मई 2026 को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लाया गया. इस पूरी कार्रवाई को CBI ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के साथ मिलकर अंजाम दिया. 

सबसे पहले जानिए, कौन है वॉन्टेड क्रिमिनल अभय राणा? 

कुख्यात अपराधी अभय राणा हरियाणा में दर्ज कई गंभीर मामलों में वांछित था. उसके खिलाफ रंगदारी, जान से मारने की धमकी देने, संगठित अपराध सिंडिकेट चलाने, हत्या की कोशिश और लोगों में डर फैलाने जैसे कई मामले दर्ज हैं. जांच में सामने आया कि अभय राणा और उसके साथी सोशल मीडिया और खासतौर पर व्हाट्सएप कॉल के जरिए कारोबारियों को धमकाकर फिरौती मांगते थे. जो लोग पैसे देने से मना करते थे, उन पर गैंग के सदस्य हमला करते थे. इस तरह का मामला हरियाणा के करनाल जिले में दर्ज किया गया था. जांच पूरी होने के बाद वॉन्टेड क्रिमिनल अभय राणा के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है. 

कैसे भारत लाया गया वॉन्टेड क्रिमिनल? 

हरियाणा पुलिस की मांग पर नई दिल्ली स्थित इंटरपोल की नेशनल सेंट्रल ब्यूरो शाखा ने वॉन्टेड अभय राणा के खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया था. इसके बाद आरोपी अभय राणा की लोकेशन पुर्तगाल में ट्रेस हुई, जहां स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार किया. अभय राणा के पकड़े जाने के बाद बाद भारत सरकार ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की, कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद पुर्तगाल सरकार ने अभय राणा को भारत भेजने की मंजूरी दी. बीते दिनों हरियाणा पुलिस की एक टीम पुर्तगाल गई थी, जहां आरोपी अभय राणा को पुलिस टीम के हवाले किया गया. टीम उसे लेकर शनिवार 9 मई 2026 को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची.  

BJP नेता को 3 साल की सजा, MP की कोर्ट ने सुनाया फैसला, 14 साल पहले थाने में पुलिसकर्मियों को पीटा था

Advertisement

150 फरार अपराधी भारत लाए गए 

CBI ने बताया कि भारत में इंटरपोल से जुड़े मामलों में वह नोडल एजेंसी के तौर पर काम करती है और BHARATPOL प्लेटफॉर्म के जरिए देश की अलग-अलग एजेंसियों के साथ समन्वय करती है. सीबीआई के अनुसार, पिछले कुछ साल में इंटरपोल के जरिए 150 से ज्यादा फरार अपराधियों को भारत वापस लाया गया है. 

"मेरा इंजीनियर पति गे, शादी के बाद संबंध नहीं बनाए तो हिडन कैमरे लगवाए, Video देख आंखें फटी रह गईं"

Advertisement

Featured Video Of The Day
NEET UG Exam Cancelled: NEET पेपर लीक पर सबसे बड़ा खुलासा! टाइमलाइन से समझिए पूरी साजिश!