फरीदाबाद में सगाई होने पर जानलेवा कदम; युवक ने गर्लफ्रेंड को जबरन जहर दिया, अब दोनों हॉस्पिटल में

Faridabad Poisoning Case: फरीदाबाद में सगाई से नाराज युवक ने महिला मित्र को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाया, बाद में खुद भी जहर खाया. दोनों अस्पताल में भर्ती.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Faridabad Crime News: फरीदाबाद में सगाई होने पर जानलेवा कदम; युवक ने गर्लफ्रेंड को जबरन जहर दिया, अब दोनों हॉस्पिटल में (प्रतीकात्मक AI फोटो)

Faridabad Crime News: फरीदाबाद में एक युवक द्वारा अपनी महिला मित्र (Female Friend) को कथित तौर पर जबरन जहरीला पदार्थ (Faridabad Poisoning Case) खिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवक महिला की दूसरे व्यक्ति से सगाई (Engagement) होने से नाराज था और लगातार उस पर सगाई तोड़ने का दबाव बना रहा था. पुलिस (Police) के अनुसार, महिला के इनकार (Love Dispute) करने पर आरोपी ने यह गंभीर कदम उठाया और बाद में खुद भी जहर का सेवन कर लिया.

सगाई टूटवाने का बना रहा था दबाव

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक और पीड़िता के बीच पिछले आठ वर्षों से दोस्ती थी. जनवरी माह में महिला की सगाई किसी अन्य व्यक्ति से तय होने के बाद उसने आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी. इससे नाराज होकर आरोपी युवक महिला पर सगाई तोड़ने का दबाव बना रहा था. जब महिला ने साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने कथित रूप से उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया.

हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गया आरोपी

घटना के बाद जब महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, तो आरोपी युवक खुद उसे अस्पताल लेकर पहुंचा. पुलिस ने बताया कि महिला को जहर देने के दौरान उसने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था. अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है.

महिला की शिकायत पर FIR दर्ज

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की पहचान नोएडा निवासी मोनू भाटी के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

शिक्षिका है पीड़िता, जांच जारी

पुलवल जिले की रहने वाली पीड़िता एक निजी स्कूल में शिक्षिका है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, जिसमें जहरीले पदार्थ की प्रकृति और घटना की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा; घर का बेटा ही निकला मास्टरमाइंड, दोस्त के साथ उड़ाए 20 लाख के गहने

Advertisement

यह भी पढ़ें : MP Crime: खरगोन में व्यापारी के घर गोलीबारी के बाद 10 करोड़ की मांग, बिश्नोई गैंग लिंक की जांच

यह भी पढ़ें : KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन शुरू; बालवाटिका और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए ऐसे करें आवेदन

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के IAS रवि मित्तल को PMO में बड़ी जिम्मेदारी, CPR से बने उप सचिव

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान ने मार गिराया F-35 Jet? Dhurandhar-2 ने मचाया धमाल |Bharat Ki Baat Batata Hoon