Gold Smuggling: तस्करी कर दिल्ली तक ले आया ₹21 करोड़ का सोना, कूरियर और 'क्रिप्टो' के जरिए ऐसे चल रहा था पूरा खेल !

दिल्ली में DRI ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गोल्ड स्मगलिंग रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 21.40 करोड़ रुपये का विदेशी सोना जब्त किया है. थाईलैंड से कूरियर के जरिए मशीनरी पार्ट्स के नाम पर लाए जा रहे इस सोने के साथ मास्टरमाइंड और एक विदेशी नागरिक समेत चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तस्करी कर दिल्ली तक ले आया ₹21 करोड़ का सोना
Mukesh Singh Senger

Gold Smuggling New Way Exposed: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने राजधानी दिल्ली में सोने की तस्करी करने वाले एक बहुत बड़े अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. इस पूरी कार्रवाई में अधिकारियों ने करीब 15 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 21.40 करोड़ रुपये आंकी गई है. इस हाई प्रोफाइल मामले में मास्टरमाइंड सहित चार लोगों को दबोचा गया है.

यह पूरी कार्रवाई दिल्ली के कूरियर टर्मिनल पर हुई, जहां DRI की टीम ने खुफिया इनपुट के आधार पर थाईलैंड से आए एक संदिग्ध कूरियर को रोका. कागजात में इस कूरियर के अंदर “वॉर्न गियर” होने का दावा किया गया था, लेकिन जब कस्टम और DRI के अधिकारियों ने इसकी बारीकी से जांच की, तो वे भी हैरान रह गए. गियर के अंदर बेहद चालाकी से छिपाकर रखे गए सोने के 8 बड़े ब्लॉक बरामद हुए. हर ब्लॉक का वजन लगभग 1.5 किलो था और इस कूरियर से कुल 12 किलो सोना निकाला गया.

छापेमारी में मिला 3 किलो और गोल्ड

कूरियर पकड़े जाने के बाद DRI ने तुरंत एक्शन लिया और इस पार्सल को रिसीव करने वाले व्यक्ति और इस पूरे खेल के कथित मास्टरमाइंड के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस रेड के दौरान अधिकारियों के हाथ 3 किलोग्राम और सोना लगा. मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम ने मास्टरमाइंड और एक विदेशी नागरिक समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें- राम मंदिर दान चोरी के बाद सबरीमाला मंदिर सोना चोरी कांड पर भी लगी मुहर, भ्रष्टों ने ऐसे दिखाई हाथ की सफाई

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा इसके ट्रांजैक्शन पैटर्न को लेकर हुआ है. DRI की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस अंतरराष्ट्रीय सोने की तस्करी के लिए पैसों का लेनदेन पारंपरिक Hawala नेटवर्क के बजाय क्रिप्टोकरेंसी के जरिए किया जा रहा था, ताकि कानून प्रवर्तन एजेंसियों की नजरों से बचा जा सके. फिलहाल, DRI इस पूरे गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगाल रही है, ताकि इस सिंडिकेट की जड़ों को पूरी तरह उखाड़ा जा सके.

यह भी पढ़ें- Ayodhya Donation Scam: क्या राम मंदिर में रोजाना हो रही थी 6 लाख की चोरी? आंकड़ों में समझिए पूरा खेल

Advertisement

Featured Video Of The Day
राम कृष्ण ने चंपत राय पर दिया बड़ा बयान!
Topics mentioned in this article
Gold Smuggling
DRI Action
Delhi Airport
Gold Smuggling Accused DRI
Gold Smuggling Airport