दिल्ली में खूनी कचरा विवाद: पड़ोसी ने मां का गला दबाया, बहन के कपड़े फाड़े, बचाने आए बेटे को चाकू से गोद कर मार डाला

Delhi Crime: मामला मॉडल टाउन थाना इलाके का है, जहां सीढ़ियों पर कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद शुरू हो गया. विवाद में 18 वर्षीय पड़ोसी युवक ने एक 24 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर उसकी जान ले ली. वारदात की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची फिलहाल मामले की जांच में जुटी है. मृतक की पहचान सुमित के रूप में हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
NEIGHBOR STABS YOUTH OVER DISPUTES OF GARBAGE THROW

Disputes over Garbage: राजधानी दिल्ली में होली के दिन वाटर बलून फेंकने के बाद हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की दर्दनाक हत्या का मामला अभी थमा नहीं था कि अब नॉर्थ-बेस्ट दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में कूड़ा फेंकने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. कूड़े को लेकर छिड़ा मामला इतना तूल पकड़ गया कि पड़ोसी ने चाकू से गोद-गोदकर बिल्डिंग में रह रहे एक युवक को मार डाला.  

मामला मॉडल टाउन थाना इलाके का है, जहां सीढ़ियों पर कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद शुरू हो गया. विवाद में 18 वर्षीय पड़ोसी युवक ने एक 24 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर उसकी जान ले ली. वारदात की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची फिलहाल मामले की जांच में जुटी है. मृतक की पहचान सुमित के रूप में हुई है.

ये भी पढ़ें-खरगोन व्यापारी के घर अंधाधुंध गोलीबारी, फिर 10 करोड़ रुपए मांगी रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ रहे तार

खून-खराबे में बदली बिल्डिंग की सीढ़ी पर कचरा फेंकने को लेकर हुई मामूली झड़प

रिपोर्ट के मुताबिक मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के राजपुरा, गुड़मंडी में बिल्डिंग की सीढ़ियों पर कचरा फेंकने को लेकर मामूली झड़प देखते ही देखते झड़प खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई. वारदात में मारे गए 24 वर्षीय सुमित की पड़ोसी 18 वर्षीय सूरज के बीच कचरे को लेकर तीखी बहस हुई. बहस के बीच ही आरोपी कमरे से चाकू निकाल लाया और मृतक की पीठ पर कई वार कर दिए, जिससे गंभीर रूप से घायल मृतक की मौत हो गई.

चाकू से ताबड़तोड़ हमले में गंभीर रूप से घायल पीड़ित को डाक्टरों मृत घोषित किया 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी सूरज के चाकू से किए गए जानलेवा हमले में मृतक का भाई अमित कुमार भी घायल हो गया. मृतक का भाई बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहा था और आरोपी ने मृतक के भाई पर हमला कर दिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है घायल सुमित को आनन-फानन में हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढें-सास-ससुर और पति को 10-10 साल का कठोर कारावास, दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी से तंग आकर नववधू ने कर ली थी खुदकुशी

Advertisement
मृतक की बहन के मुताबिक आरोपी फ़र्स्ट फ्लोर पर रहता है. बुधवार को उसने कूड़ा फेंका और एतराज जताने पर वो और उसकी पत्नी सरिता ने उसकी टी-शर्ट और लोअर खींचे. पीड़िता ने बताया कि खींचतान में उसकी लोअर पूरी फट गई और जब.उसने पलटवार किया, तो उसके पिता ने उसकी मां के बाल खींच लिया और गला दबाने की कोशिश की.

ये भी पढ़ें-VIDEO: मगरमच्छ को बनाया खिलौना, पूंछ पकड़कर वीडियो बनाने लगे युवा, वायरल हो रही हैरतअंगेज REEL

कचरा फेंकने के विवाद में हत्यारोपी सूरज मकान से चाकू ले आया और हमला कर दिया

बहन के मुताबिक हत्यारोपी के पिता के गला दबाने से उसकी मां की हालत बिगड़ गई थी. उनके शरीर में कोई मूवमेंट नहीं हो रहा था. यह देख मृतक के बड़े भाई ने कहा कि, 'पहले मम्मी को छुड़ा, पहले मम्मी को छुड़ा'  पीड़िता ने बताया कि जब वह मम्मी को छुड़ा रही थी, इतने में हत्यारोपी सूरज अपने मकान से चाकू ले आया और सुमित पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसका भाई लगभघ अधमरा हो गया था.

हत्यारोपी सूरज और उसके परिवार ने मृतक की बहन, भाभी और मां से भी की मारपीट

चाकू के ताबड़तोड़ हमले से बुरी तरह घायल हुए मृतक सुमित को लगातार खून बह रहा था और ज्यादा खून बह जाने से उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी. पीड़िता के मुताबिक उसकी बहन और भाभी सुमित के शरीर से बह रहे खून को रोकने के लिए कोशिश कर रहे थे, लेकिन हत्यारोपी सूरज और उसका परिवार की इंसानियत नहीं जागी. वो उसकी भाभी और बहन से भी मारपीट करने लगे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें-अब साधु-संतों के लिए अनिवार्य हुआ AADHAAR, उज्जैन में बहुरुपियों की पहचान के लिए 'कालनेमी अभियान'

बिल्डिंग जहां सीढ़ी पर हुआ खूनी संघर्ष

त्वरित कार्रवाई करते हुए मॉडल टाउन पुलिस ने हत्यारोपी सूरज को हिरासत में ले लिया

गौरतलब है चश्मदीद अमित कुमार के बयान के आधार पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने BNS की धारा 103(1)/3(4) के तहत प्राथमिकी संख्या 67/26 दर्ज करते हुए आरोपी सूरज को हिरासत में ले लिया. वारदात की तहकीकात में जुटी क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रही है. फिलहाल पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

ये भी पढें-Chaitra Navratri 2026: जानें, 9 दिन, 9 दुर्गा, मां दुर्गा के किस स्वरूप की आराधना से आपको मिलेंगे मनोवांछित फल?

Featured Video Of The Day
Iran ने Qatar के सबसे बड़े LNG Plant पर दागी Missile, भड़के Trump, दे दिया Final Ultimatum!