यूपी : ट्रक चालक ने महिला को दिया लिफ्ट.. फिर शुरू कर दी छेड़खानी, विरोध करने पर किया ऐसा

लोगों ने पुलिस को सूचना दी और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद ट्रक को पकड़ लिया गया और उसके चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
मथुरा (यूपी):

दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक महिला को कथित तौर पर रॉड से मारने और वाहन से बाहर फेंकने के आरोप में एक कंटेनर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिरीश चंद्र ने कहा कि घटना शनिवार को हुई, जब 27 साल की महिला हाईवे पर सवारी गाड़ी का इंतजार कर रही थी और एक कंटेनर ट्रक के चालक ने उसे लिफ्ट की पेशकश की.

कुछ मिनटों के बाद चालक ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया और जब महिला ने इसका विरोध किया और मदद के लिए चिल्लायी, तो कुछ लोग ट्रक का पीछा करने लगे. एसपी ने बताया कि यह देख चालक ने पीड़िता के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसे चलती ट्रक से नीचे फेंक दिया.

लोगों ने पुलिस को सूचना दी और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद ट्रक को पकड़ लिया गया और उसके चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने कहा कि महिला एक फार्मास्युटिकल फर्म में काम करती है और कोसीकलां में दवा की आपूर्ति करने के बाद परिवहन की प्रतीक्षा कर रही थी. उन्होंने बताया कि कंटेनर ट्रक मोटरसाइकिलों को नोएडा से तमिलनाडु ले जा रहा था.

Advertisement
Featured Video Of The Day
1100 साल पुराने मठ में पाप! कोटा में महंत देवानंद महाराज की हत्या | 4 Ka Alarm
Topics mentioned in this article