अहमदाबाद में बाइक ओवरटेकिंग पर बवाल, युवक की हत्या के बाद भड़की हिंसा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

अहमदाबाद जिले के धंधुका कस्बे में बाइक ओवरटेक करने को लेकर दो युवकों में विवाद के बीच एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद भड़की भीड़ ने कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अहमदाबाद के धंधुका कस्बे में मोटरसाइकिल ओवरटेक करने को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया
  • विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया. जांघ की नस कटने से उसकी मौत हो गई
  • इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने कई दुकानों को आग लगा दी. बड़े पैमाने पर पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

गुजरात में दो लोगों के बीच मोटरसाइकल को ओवरटेक करने का विवाद इतना बढ़ा कि बड़ा बवाल हो गया. एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद भड़की भीड़ ने कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया. हालात संभालने के लिए पुलिस को बड़े पैमाने पर फोर्स तैनात करनी पड़ी. 

घटना अहमदाबाद जिले के धंधुका कस्बे में हुई. शनिवार को बाइक की ओवरटेकिंग को लेकर दो लोगों में कहासुनी हो गई. दोनों अलग समुदाय के थे. देखते ही देखते हाथापाई होने लगी. बात इतनी बढ़ी कि एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया. उसकी जांघ की बड़ी नस कटने से काफी खून बह गया और उसकी मौत हो गई. 

युवक की मौत की खबर फैलते ही इलाके में तनाव फैल गया. बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए. देखते ही देखते प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया. भीड़ ने तोड़फोड़ शुरू कर दी. कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया. आगजनी की घटना से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल बन गया.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचे. 200 से ज्यादा पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई. तनाव फैलने से रोकने के लिए अन्य इलाकों में भी फोर्स लगा दी गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

कस्बे में फिलहाल भारी पुलिस बल तैनात है. पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है और अफवाह फैलाने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि हिंसा के पीछे की साजिश और इसमें शामिल लोगों का पता लगाया जा सके. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है.
 

Featured Video Of The Day
Lok Sabha में Women Reservation Bill गिरा, विपक्ष के खिलाफ BJP ने निकाला आक्रोश मार्च | Lok Sabha
Topics mentioned in this article