घर में चिकन करी खाने को नहीं मिली तो पिता ने 32 साल के बेटे की हत्या कर दी

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में हुई वारदात, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
पिता के घर पहुंचने से पहले चिकन करी खत्म हो गई तो झगड़ा शुरू हो गया (प्रतीकात्मक फोटो).
मेंगलुरु:

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक परिवार में घर में बनी चिकन करी खाने को नहीं मिलने पर झगड़ा हो गया. इस दौरान एक 32 वर्षीय युवक की उसके पिता ने कथित तौर पर लकड़ी के डंडे से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. यह घटना मंगलवार को जिले के सुलिया तालुक के गुट्टीगर में हुई.

मृतक की पहचान शिवराम के रूप में की गई है. उसका घर में बनी चिकन करी खाने के मुद्दे पर अपने पिता शीना के साथ विवाद हो गया और उसके बाद उसके पिता ने कथित रूप से उसकी हत्या कर दी.

सूत्रों ने बताया कि शिवराम का पिता जब घर लौटा तब तक घर में बनी चिकन करी खाई जा चुकी थी. इसको लेकर शिवराम का अपने पिता से झगड़ा हो गया. इसी दौरान गुस्से में तमतमाए शिवराम के पिता ने उसको लकड़ी के डंडे से मारा, जिससे उसकी मौत हो गई.

मौके पर पहुंची सुब्रह्मण्य पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शिवराम के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें -

BJP स्थापना दिवस पर देशभर में बड़े आयोजन की तैयारी, पार्टी अध्यक्ष ने महासचिवों के साथ की बैठक

PM नरेंद्र मोदी के तेलंगाना दौरे से पहले BJP प्रदेशाध्यक्ष को लिया गया हिरासत में
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Iran vs Us-israel war: Hormuz में रडार से गायब होकर मुंबई पहुंचा ऑयल टैंकर! | Iran-US War-Geopolitic
Topics mentioned in this article