कर्नाटक: मंत्रीजी के ऑफिस से सोने की ज्‍वैलरी और लाखों की नकदी पार, सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

शिकायतकर्ता नवीन ने बताया कि वह मंत्री के कार्यालय में गया था और अनजाने में अपना बैग वहीं छोड़कर आ गया, जिसमें करीब 300 ग्राम सोने की ज्‍वैलरी और 1.5 लाख रुपये की नकदी थी. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कर्नाटक विधान सौधा परिसर में मंत्री बायराथी सुरेश के कार्यालय से सोने की ज्वैलरी और नकदी चोरी हो गई.
  • नवीन नामक व्यक्ति ने मंत्री कार्यालय में अनजाने में 300 ग्राम सोने की ज्वैलरी और नकदी वाला बैग छोड़ दिया था.
  • आरोपी सरकारी कर्मचारी एंटनी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने पूछताछ में चोरी की बात स्वीकार की है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

कर्नाटक विधान सौधा परिसर में स्थित एक मंत्री के कार्यालय से सोने की ज्‍वैलरी और नकदी चुराने का मामला सामने आया है. इस मामले में विधान सौधा पुलिस ने एक ग्रुप डी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. यह वारदात शहरी विकास एवं नगर नियोजन मंत्री बायराथी सुरेश के कार्यालय में हुई, जहां पर कर्मचारी ने सोने की ज्‍वैलरी और नगदी से भरा बैग पार कर लिया. पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है.   

शिकायतकर्ता नवीन ने बताया कि वह मंत्री के कार्यालय में गया था और अनजाने में अपना बैग वहीं छोड़कर आ गया, जिसमें करीब 300 ग्राम सोने की ज्‍वैलरी और 1.5 लाख रुपये की नकदी थी. 

ये भी पढ़ें: यूट्यूबर अमित जानी से मिलने कर्नाटक से अलवर पहुंचा 10वीं का छात्र, वजह जान रह जाएंगे दंग

विधान सौधा पुलिस स्‍टेशन में दर्ज कराई शिकायत 

बैग गायब होने का पता चलने पर नवीन ने उसे ढूंढने की कोशिश की और वापस मंत्री के कार्यालय पहुंचे, जब उनकी कोशिश नाकाम रही तो उसने विधान सौधा पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई. 

Advertisement

शिकायत के आधार पर पुलिस ने परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और संदिग्ध की पहचान विधान सौध में कार्यरत एंटनी के रूप में की. 

ये भी पढ़ें: ऑनर किलिंग: दूसरी जाति में प्यार के चलते पिता ने की बेटी की हत्या, बताया आत्महत्या का मामला, पुलिस जांच में खुला राज

Advertisement

पुलिस पूछताछ में आरोप ने चोरी करना स्‍वीकारा 

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान चोरी की बात कबूल कर ली है. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने के गहने और नकदी बरामद कर ली है. 

आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. 
 

Featured Video Of The Day
US Iran War: Trump के Blockade के फैसले से Saudi Arabia क्यों डरा? Red Sea में Oil Supply को खतरा