यूरोप में मई महीने में ब्रिटेन, आयरलैंड और फ्रांस में अब तक का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है स्पेन में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है और इटली में तेज धूप में काम करने पर पाबंदी लगी है ब्रिटेन के लंदन में मई महीने का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ जिसमें तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था