कर्नाटक विधान सौधा परिसर में मंत्री बायराथी सुरेश के कार्यालय से सोने की ज्वैलरी और नकदी चोरी हो गई. नवीन नामक व्यक्ति ने मंत्री कार्यालय में अनजाने में 300 ग्राम सोने की ज्वैलरी और नकदी वाला बैग छोड़ दिया था. आरोपी सरकारी कर्मचारी एंटनी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने पूछताछ में चोरी की बात स्वीकार की है.