पिता ने गोद ली हुई बेटी के साथ किया शारीरिक शोषण, राज खुलने के डर से गला दबाकर की मासूम की हत्या

पुलिस ने आरोपी और शव को ठिकाने लगाने में शामिल उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. ये घटना गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ इलाके की है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
पुलिस ने जब मामले की जांच की तो सारा सच सामने आ गया.
गाजियाबाद:

गाजियाबाद में एक हैवान पिता ने गोद ली हुई 4 वर्ष की बेटी के साथ शारीरिक शोषण किया और राज खुलने के डर से मंदिर में ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं घर में उसका शव छुपाकर पुलिस को लापता होने की सूचना दी. इस पूरी वारदात में आरोपी के एक दोस्त ने भी उसका साथ दिया. पुलिस ने आरोपी और शव को ठिकाने लगाने में शामिल  दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. ये घटना गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ इलाके की है.

क्या है पूरा मामला

अजय भाटी की पत्नी के मुंह बोले भाई की 28 जनवरी में मौत हो गई थी. उसकी 4 वर्षीय बच्ची को अजय भाटी ने गोद ले लिया था. लेकिन अजय भाटी ने लगातार बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. जब बच्ची ने एक दिन कहा कि वह इसकी शिकायत कर देगी. उसके बाद अजय ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या को उसने 11 तारीख को अंजाम दिया था. साथ ही 11 तारीख को ही उसने पुलिस में बच्ची के लापता होने की सूचना दी थी. अगले दिन बच्ची के शव को उसने अपने दोस्त नीरज के साथ स्कूटी पर ले जाकर ठिकाने लगा दिया.

दिल्ली : एक्सीडेंट के बाद सड़क पर फेंके गए लड़के की मौत, तीन दोस्त गिरफ्तार

हालांकि पुलिस ने जब मामले की जांच की तो सारा सच सामने आ गया. जिसके बाद पुलिस ने अजय और नीरज दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

Featured Video Of The Day
Israel Lebanon War: लेबनान में इजरायल के ताबड़तोड़ हमले, भारी बमबारी! | Breaking | Hizbollah | Top
Topics mentioned in this article