घरेलू झगड़े का खौफनाक अंजाम, दिल्‍ली में छोटे LPG सिलेंडर से वार कर पति ने ले ली पत्‍नी की जान, गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुरेश अपनी पत्नी पूनम और दो और चार साल की दो बेटियों के साथ पुल प्रहलादपुर इलाके में स्थित डीडीए फ्लैट में रहता था. सुरेश प्राइवेट नौकरी करता है और पति‑पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में पति सुरेश ने पत्नी पूनम की सिर पर एलपीजी सिलेंडर से वार कर हत्या कर दी.
  • सुरेश और मृतका पूनम दो और चार साल की दो बेटियों के साथ डीडीए फ्लैट में रहते थे और अक्सर झगड़े होते थे.
  • घटना के समय दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, गुस्से में आकर सुरेश ने छोटे सिलेंडर से पूनम पर कई बार वार किए.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दक्षिण‑पश्चिम दिल्ली के पुल प्रहलादपुर थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने छोटे एलपीजी सिलेंडर से अपनी पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति सुरेश को गिर फ्तार कर लिया है. साथ ही अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के वक्‍त आरोपी पति शराब के नशे में था या नहीं. 

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान पूनम के रूप में हुई है. वहीं वारदात को अंजाम देने वाले पति की पहचान सुरेश के रूप में हुई है.  

ये भी पढ़ें: बेरोजगार था तो बैठे-बैठे देश के बड़े संस्थानों और दफ्तरों को भेजता था बम से उड़ाने की धमकी, 47 साल का श्रीनिवास अरेस्ट

पति-पत्‍नी के बीच अक्‍सर होता था झगड़ा

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुरेश अपनी पत्नी पूनम और दो और चार साल की दो बेटियों के साथ पुल प्रहलादपुर इलाके में स्थित डीडीए फ्लैट में रहता था. सुरेश प्राइवेट नौकरी करता है और पति‑पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. बताया गया है कि पत्नी का आरोपी के परिजनों को लेकर विरोध रहता था, जिस कारण दोनों के बीच अक्‍सर झगड़े होते थे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: ये कैसा चालान! कार ने बाइक को मारी टक्कर, पुलिस ने काट दिया 0 रुपये का चालान, सोशल मीडिया पर वायरल

पत्‍नी के सिर पर सिलेंडर से कई वार 

इस मामले में पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई. आरोप है कि गुस्से में आकर सुरेश ने घर में रखे छोटे एलपीजी सिलेंडर से पूनम के सिर पर कई बार वार किया. हमले में पूनम का सिर बुरी तरह फट गया. 

Advertisement

पड़ोसियों ने झगड़े की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और पूनम को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे कुछ ही देर बाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया. 

मृतका के परिजनों को दी गई सूचना 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और आरोपी की मेडिकल जांच कराई जा रही है. यह भी जांच की जा रही है कि वारदात के समय आरोपी शराब के नशे में था या नहीं. पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच जारी है. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान बॉर्डर पर पहुंची Trump की सेना? | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article