दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में पति सुरेश ने पत्नी पूनम की सिर पर एलपीजी सिलेंडर से वार कर हत्या कर दी. सुरेश और मृतका पूनम दो और चार साल की दो बेटियों के साथ डीडीए फ्लैट में रहते थे और अक्सर झगड़े होते थे. घटना के समय दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, गुस्से में आकर सुरेश ने छोटे सिलेंडर से पूनम पर कई बार वार किए.