Bihar liquor Smuggling: बिहार में शराबबंदी के बीच तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए रोज नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं. ताजा मामला सारण जिले के एक्मा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां शराब माफियाओं ने गर्मी के फल 'तरबूज' को ही तस्करी का जरिया बना लिया. बताया जा रहा है कि शराब माफिया तरबूज के अंदर शराब छिपाकर सप्लाई कर रहे थे, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके. लेकिन ऐन मौके पर पुलिस की सतर्कता से उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया.
तरबूज के भीतर 'नशा' और नमक का पहरा
जानकारी के अनुसार, शराब तस्करों ने तरबूज के अंदर फ्रूट जूस के टेट्रा पैक में बंद कर शराब की बोतलें छिपा रखी थीं. साथ ही तेजी गर्मी में महके नही और पुलिस की नजर से बचने के लिए इस खेप को तस्करों ने नमक की बोरियों के बीच दबाकर कर रखा हुआ था जिससे गंध और चेकिंग से बचा जा सके.
एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान सचिन कुमार के रूप में हुई है, जो वैशाली जिले के महुआ का रहने वाला है. उसने बताया कि माफियाओं को उम्मीद थी कि तरबूज और नमक के लोडेड वाहन पर किसी को शक नहीं होगा, लेकिन गुप्त सूचना ने पूरी प्लानिंग पर पानी फेर दिया.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
आगे की जानकारी देने हुए थाना पुलिस ने बताया कि सचिन को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. साथ ही इस तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: रांची के सुजाता चौक पर 'डांसिंग कॉप' का जलवा, विसल और अनोखे स्टाइल से मिनटों में क्लियर कराते हैं ट्रैफिक














