आगरा में किशोर-किशोरियों के वायरल 48 अश्लील वीडियो पर पुलिस का एक्शन, हिरासत में लिए दोनों लड़के

Agra Viral Video Case: आगरा के एक गांव में 48 अश्लील वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वीडियो में दिख रहे किशोर और किशोरी पहले से एक-दूसरे से परिचित हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Agra Viral Video News: उत्तर प्रदेश में ताजनगरी आगरा के एक गांव के किशोर और किशोरियों के अश्लील वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की संख्या कोई एक या दो नहीं, बल्कि 48 बताई जा रही है. प्रशासन ने भी मामले का संज्ञान लिया है और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस वीडियो को वायरल करने वाले की जांच कर रही है.

वायरल वीडियो गांव की दो किशोरी और दो किशोर के हैं. पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों किशोरों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

कैसे सोशल मीडिया पर हुए वायरल

मामला आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के एक गांव का है. बताया जा रहा है कि 48 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद से पुलिस हरकत में आई और जांच पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस को पता चला है कि वीडियो में दिख रहे किशोर और किशोरी पहले से एक-दूसरे से परिचित हैं. पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच में जुटी हुई है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किसने रिकॉर्ड किए गए और सोशल मीडिया पर कैसे प्रसारित हुए.

वहीं, पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है. साथ ही आगरा पुलिस ने सभी से अपील की है कि किशोर और किशोरी दोनों ही नाबालिग हैं, आपत्तिजनक वीडियो को शेयर न करें. खंदौली थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस बल गांव में मौजूद है और फिलहाल, शांति बनी हुई है.

Advertisement

डीसीपी ने वीडियो शेयर न करने की अपील की

वेस्ट आगरा के डीसीपी आदित्य कुमार ने बताया है कि खंदौली थाना पुलिस के संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं. इन वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए थाने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है और वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले दोनों किशोर को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ में पता चला है कि किशोर और किशोरियों आपस में पहले से ही परिचित हैं और यह वीडियो तीन माह पुराने हैं. लोगो से अपील करते हुए कहा कि किशोर और किशोरी नाबालिग हैं. इस तरीके के वीडियो वायरल शेयर न करें.

Featured Video Of The Day
Pahalgam Attack | 26 मिनट में 26 मौतें, Baisaran में आतंकियों ने कैसे मचाई तबाही? पूरा सच | Pakistan