दिल्ली में कार के अंदर मिले दो लोगों के शव, बंद गाड़ी के अंदर से मिले शराब के पाउच

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में कार के अंदर दो शव मिले. पुलिस को बंद गाड़ी में दम घुटने से मौत की आशंका है, जबकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कार में दो लोगों के शव मिले।
  • कार के अंदर शराब के तीन पाउच पाए गए, जिनमें से दो सीलबंद और एक खुला हुआ था।
  • मृतकों की पहचान विकास और बिजेंद्र के रूप में हुई, जो दिल्ली के अंबेडकर कॉलोनी के निवासी थे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कार के अंदर दो लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मामला आउटर नॉर्थ दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक मंगलवार को सूचना मिली थी कि सड़क किनारे खड़ी एक कार में दो लोग बेहोशी की हालत में पड़े हैं. सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची. वहां एक सफेद ह्यूंडई ऑरा कार नाले के पास सड़क किनारे खड़ी मिली. कार के शीशे बंद थे लेकिन गाड़ी लॉक नहीं थी.

कार के अंदर से क्या कुछ मिला

जांच के दौरान पुलिस ने कार के अंदर दो लोगों को पाया, जिनके शरीर से तेज बदबू आ रही थी. इससे अंदाजा लगाया गया कि दोनों की मौत कुछ समय पहले हो चुकी थी. कार की तलाशी में अंदर से शराब के तीन पाउच मिले, जिनमें से दो सीलबंद थे और एक खुला हुआ था. आसपास के लोगों से पूछताछ और नजदीकी सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि यह कार पिछले दिन दोपहर करीब 2 बजे से वहीं खड़ी थी और उसके बाद किसी को कार में आते-जाते नहीं देखा गया.

ये भी पढ़ें : आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत 40 मामले... बवाना मर्डर केस के दो और आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

घटनास्थल का क्राइम टीम ने किया निरीक्षण

क्राइम टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया. इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. मृतकों की पहचान विकास (42) और बिजेंद्र उर्फ भोला (36) के रूप में हुई है. दोनों दिल्ली के खेड़ा खुर्द स्थित अंबेडकर कॉलोनी के रहने वाले थे. विकास पेशे से ड्राइवर था और कार की ड्राइविंग सीट पर मिला, जबकि बिजेंद्र, जो प्लंबर था, कार की पिछली सीट पर बैठा मिला. शुरुआती जांच में दोनों के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं.

ये भी पढ़ें ; ईरान युद्ध ने दिल्ली के होटल वालों को किया परेशान, दो-तीन दिन बाद क्या होगा हाल?

पुलिस को किस बात का शक

पुलिस को आशंका है कि बंद गाड़ी में दम घुटने की वजह से उनकी मौत हुई होगी. हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी. पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में किसी साजिश या आपराधिक घटना के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है.

Featured Video Of The Day
ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार, बोला ' युद्ध का अंत हम तय करेंगे!' | Middle East Crisis