दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कार में दो लोगों के शव मिले। कार के अंदर शराब के तीन पाउच पाए गए, जिनमें से दो सीलबंद और एक खुला हुआ था। मृतकों की पहचान विकास और बिजेंद्र के रूप में हुई, जो दिल्ली के अंबेडकर कॉलोनी के निवासी थे।