Vaibhav Sooryavanshi on his first-ball six : राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि निडर सोच और अपने नैचुरल गेम पर भरोसा ही उनकी शानदार पारी की सबसे बड़ी वजह रही। इसी दमदार बल्लेबाजी के सहारे आरआर ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ आईपीएल 2026 के 36वें मैच में 228/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया. 15 वर्षीय वैभव ने 37 गेंदों में 12 छक्कों और 5 चौकों के साथ 103 रन बनाए. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी पर बात करते हुए वैभव ने बताया कि उनकी आक्रामक शुरुआत के पीछे कोई तय योजना नहीं थी, यहां तक कि मैच की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने की भी कोई खास योजना नहीं थी.
वैभव सूर्यवंशी ने दिया जवाब
मैच के बाद जब वैभव सूर्यवंशी से पूछा गया कि जब आप बड़े से बड़े गेंदबाजों के खिलाफ खेलते हो तो पहली गेंद पर छक्का उन्हें क्यों मारते हो? इस सवाल पर वैभव ने जवाब दिया और कहा, सर ऐसी बात नहीं है. कुछ प्लान नहीं था. पहली गेंद को मारने का, लेकिन हम लोग ने मैच से पहले बैठ कर बात किया था तो यश भैया ने बोला था कि आज हम लोग फ्री होकर खेलेंगे. पहली गेंद से यदि हमें मौका मिला तो अपना गेम बैक करेंगे और वहीं हुआ आज.
15 वर्षीय वैभव ने 37 गेंदों में 12 छक्कों और 5 चौकों के साथ 103 रन बनाए. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी में वैभव ने 12 छक्के और 5 चौके लगाए. भले ही वैभव ने शतक लगाया लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.
बाद में राजस्थान रॉयल्स से मिले 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ट्रेविस हेड 5 गेंदों में महज 6 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, इसके बाद ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला.
दोनों ने दूसरे विकेट के लिए महज 55 गेंदों में 132 रनों की साझेदारी निभाई। अभिषेक ने 29 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन बनाए.वहीं, ईशान ने 31 गेंदों में 74 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में ईशान ने 11 चौके और 3 छक्के लगाए.













