IND vs WI: क्या बारिश की वजह से सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी टीम इंडिया? जानें भारत-विंडीज़ मैच के हर एक सवाल का जवाब

T20 World Cup India Semifinal Scenario: भारत औऱ वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल हो जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
What will happen if India vs West Indies match in T20 World Cup gets washed out due to rain

Who Will Qualifies for the Semifinals if the IND vs WI Match is Abandoned: सुपर-8 के ग्रुप-2 में एक और बेहद नज़दीकी मैच में इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का रोमांच बढ़ा दिया है. इंग्लैंड की जीत ने पाकिस्तान के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की राह खोल दी है. कल श्रीलंका के पालेकेले में अगर पाकिस्तान मेज़बान टीम को शिकस्त दे पाता है और अपने रन रेट (-0.461) को न्यूज़ीलैंड के रन रेट 1.390 से बेहतर कर पाता है तो ये टीम सेमीफाइनल में कदम रख सकती है. 

ये भी पढ़ें-  T20 World cup 2026: तो फिर होगा IND-PAK का महामुकाबला! न्यूजीलैंड की हार के बाद T20 वर्ल्ड कप में बदले समीकरण

ऐसे में अब उसके एक बार और भारत से टक्कर की गणितीय उम्मीद ज़रूर बरक़रार रहेगी. वैसे इससे पहले कई गणित और कई समीकरण के मुमकिन होने के लिए क्रिकेट फ़ैन्स को इंतज़ार करना होगा.  

सुपर 8 में प्वाइंट्स टेबल का हाल

ग्रुप-1  खेले जीते हारे बेनतीजा अंकनेट रनरेट
साउथ अफ्रीका (Q)220042.890
वेस्टइंडीज21102      1.791      
भारत    20102      -0.100      
ज़िंबाब्वे 20200  -4.475

सवाल: फ़िलहाल दोनों ग्रुप का कैसा है समीकरण?
जवाब: ग्रुप-1 में भारत और वेस्ट इंडीज़ का मैच क्वार्टरफ़ाइनल नॉकआउट जैसा है. जो टीम जीतेगी वही सेमीफ़ाइनल में पहुंचेगी. जबकि, ग्रुप-2 में पाकिस्तान को श्रीलंका के ख़िलाफ़ बेहद बड़े अंतर से मैच जीतने की ज़रूरत होगी

सवाल: वर्ल्ड कप में भारत-वेस्ट इंडीज़ में किसका पलड़ा रहा है भारी? 
जवाब: कुल अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में भारत का पलड़ा वेस्ट इंडीज़ पर ज़रूर भारी रहा है. लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में विंडीज़ की टीम आमने-सामने के मुक़ाबलों में टीम इंडिया पर भारी रहा है. 

टी-20 में भारत VS वेस्ट इंडीज़
टी-20 मैच: 30
भारत जीता: 19
विंडीज़ जीता: 10
बेनतीजा: 01

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत VS वेस्ट इंडीज़
टी-20 मैच: 04
भारत जीता: 01
विंडीज़ जीता जीता: 03

सवाल: वर्ल्ड कप में भारत ने वेस्ट इंडीज़ को कब-कब हराया है? 
जवाब: टी-20 वर्ल्ड कप में विंडीज़ का पलड़ा टीम इंडिया पर भारी रहा है. भारत ने विंडीज़ को वर्ल्ड कप में सिर्फ़ एक बार 2014 में हराया. वर्ल्ड कप में विंडीज़ ने भारत को 3 बार हराया, 1 बार हारा.

Advertisement

A)  2009 में वेस्ट इंडीज़ ने भारत को लॉर्ड्स, इंग्लैंड में 7 विकेट से हराया
- भारत 153/7, युवराज सिंह 67; वेस्ट इंडीज़ 156/3; ड्वेन ब्रावो 66*

B)  2010 में वेस्ट इंडीज़ ने ब्रिजटाउन में 14 रन से हराया
-    विंडीज़ 169/6, गेल 98, ; भारत 159/9, कप्तान धोनी 29, नेहरा 3/35

Advertisement

C) 2014: भारत ने विंडीज़ को ढाका में 7 विकेट से हराया
 वेस्ट इंडीज़ 129/7; भारत 130/3, रोहित शर्मा 62*, विराट कोहली 54, अमित मिश्रा 2/18-मैन ऑफ़ द मैच

D) 2016: विंडीज़ ने भारत को मुंबई में 7 विकेट से हराया 
 2016 वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल मुंबई में विंडीज़ ने भारत को 7 विकेट से हराया. भारत 192/2, कप्तान- धोनी 15*, रोहित 43, विराट 89*; विंडीज़ 196/3, लेंडल सिमंस 82*- मैन ऑफ़ द मैच

Advertisement

सवाल: वर्ल्ड कप के आखिरी सुपर-8 मैचमें क्या हो सकता है भारत का प्लेइंग XI? 
जवाब: वैसे तो भारत विनिंग क़म्बिनेशन को शायद नहीं छेड़ना चाहे. लेकिन कोलकाता की बैलेंस्ड पिच और विंडीज़ टीम के बांये हाथ के रिस्ट स्पिनर गोटी गुडाकेश का काट ढूंढने के लिए टीम इंडिया कुलदीप यादव को पिच पर उतार सकती है.

भारत संभावित इलेवन
1.अभिषेक
2.संजू
3.ईशान
4.सूर्या
5.तिलक
6.हार्दिक
7.अक्षर
8.कुलदीप/ रिंकू 
9.वरुण
10.बुमराह
11.अर्शदीप 

सवाल: कैसी है कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच? 
जवाब: कोलकाता के पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी के मुताबिक ईडन गार्डन्स की पिच पर बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ दोनों के लिए काफ़ी कुछ होगा. अगर, ओस का असर नहीं रहा तो टॉस का बहुत असर नहीं होगा. 

Advertisement

सवाल: वर्ल्ड कप 2026 में भारत-वेस्ट इंडीज़ का कैसा रहा है सफ़र? 
जवाब: वर्ल्ड कप में भारत ने अबतक सिर्फ़ एक बार ग़लती की लेकिन फिर से ट्रैक पर आ गईव दिखती है. जबकि, वेस्ट इंडीज़ को भी अबतक प्रोटियाज़ के हाथों ही हार का सामना करना पड़ा है. वेस्ट इंडीज़ ने ग्रुप मैच में इंग्लैंड जैसी टीम को भी शिकस्त दी है. 

सवाल: वर्ल्ड कप के ख़िताबी सफ़र में भारत-वेस्ट इंडीज़ की टीमें कितने आस-पास? 
जवाब: भारत और विंडीज़ दोनों ही टीमों ने दो-दो बार टी-20 वर्ल्ड कप के ख़िताब जीते हैं. भारत की ओर से कप्तान एमएस धोनी की टीम ने 2007 में और कप्तान रोहित शर्मा की टीम ने 2024 में ख़िताब जीते. 

जबकि, कैरीबियाई टीम ने 2012 और 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप के ख़िताब जीते. दोनों ही बार टीम के कप्तान डैरेन सामी थे.  

भारतीय टीम ने 5 बार और विंडीज़टीम ने 4 बार सेमीफ़ाइनल तक का सफ़र किया है. भारत ने वर्ल्ड कप में अबतक वर्ल्ड कप में 59 मैच, 40 जीते, 16 हारे, 1 टाई, 2 बेनतीजा रहा. जबकि, विंडीज़ टीम ने वर्ल्ड कप में 30 जीते, 21 हारे और 2 मैच बेनतीजा रहे. 

सवाल: कब, कहां, कैसे देखें भारत-विंडीज़ का मैच? 
जवाब: भारत-विंडीज़ का सुपर-8 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर रविवार, 1 मार्च को शाम 7 बजे शुरू होगा. 

इस मैच का LIVE टेलिकास्ट Star Sports Network's TV channels पर होगा. Live streaming JioHotstar app and website पर उपलब्ध होगा. जो जीतेगा वही टीम सेमीफ़ाइनल में पहुंचेगी.

सवाल- बारिश की वजह से मैच रद्द होने पर कौन सी टीम पहुंचेगी सेमीफाइनल में?

जवाब- अगर बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो भारत-वेस्टइंडीज की टीम को एक-एक दिया जाएगा. जिससे दोनों टीम 3-3 अंक पर होगी. ऐसे में फिर नेट रन रेट के आधार पर फैसला लिया जाएगा, जिसमें वेस्टइंडीज की टीम बाजी मारेगी, क्योंकि वेस्टइंडीज की टीम का नेट रन रेट बेहतर है. 

सवाल: क्या कोलकाता में मैच के दौरान हो सकती है बारिश?
जवाब: मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को मैच के दिन बारिश की कोई गुंजाइश नहीं है. इसलिए फैन्स भारत और वेस्टइंडीज के बीचपूरे 40 ओवरों के मैच की उम्मीद कर रहे हैं.

Featured Video Of The Day
Afghanistan Attacks Pakistan: पाकिस्तानी पैनलिस्ट ने भारत पर बकवास की, भारतीय ने 'नानी याद' दिला दी!
Topics mentioned in this article