कौन हैं आयुषी शेखावत? जो मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग 2026 के ओपनिंग मैच में अपनी खूबसूरती से लोगों के बीच छा गईं

मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग 2026 का आगाज हो चुका है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की ओपनिंग देश की मशहूर स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और एक्ट्रेस आयुषी शेखावत ने की. जिसके बाद से वह अपनी खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
कौन हैं आयुषी शेखावत?

Who is Ayushi Shekhawat? क्रिकेट प्रेमियों के ऊपर से अभी आईपीएल (IPL 2026) का बुखार उतरा भी नहीं है कि देश में एक और टी20 लीग का आगाज हो चुका है. बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट का नाम मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग 2026 है. दो हफ्ते तक चलने वाली इस टूर्नामेंट में कुल कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. जिसमें हाल ही में आरसीबी को चैंपियन बनाने वाले स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार के साथ-साथ वेंकटेश अय्यर, आवेश खान, आशुतोष शर्मा और माधव तिवारी जैसे बड़े नाम शामिल हैं. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला तीन जून 2026 को ग्वालियर चीता और उज्जैन फाल्कन्स के बीच होलकर स्टेडियम में खेला गया. जहां उज्जैन फाल्कन्स की टीम 92 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के दौरान टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उज्जैन फाल्कन्स की टीम 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाने में कामयाब हुई थी. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए माधव तिवारी सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 31 गेंदों में 200.00 की स्ट्राइक रेट से 62 रनों की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा यश दुबे ने 26 गेंद में 37, चंचल राठौड़ ने 17 गेंद में 33 और ओजस्वा यादव ने 23 गेंदों में 31 रनों का योगदान दिया. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्वालियर चीता की टीम 14.2 ओवरों में 129 रनों पर ढेर हो गई. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए पार्थ चौधरी ने 18 गेंदों में 46 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. बाकी के अन्य बल्लेबाज हमेशा रनों के लिए जूझते हुए ही नजर आए. 

प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के आगाज के साथ ही देश की मशहूर स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और एक्ट्रेस आयुषी शेखावत (Ayushi Shekhawat) अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चा में आ गई हैं. उन्होंने ही टूर्नामेंट की ओपनिंग की. जिसके बाद से वह सुर्खियों में हैं. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर लाखों दिलों की धड़कन युवाओं की नई क्रश आयुषी शेखावत हैं कौन? अगर आपके दिमाग में भी यहीं सवाल चल रहा है तो आपके सभी सवालों का जवाब हम लेकर आए हैं, जो कुछ इस प्रकार है- 

आयुषी शेखावत देश की मशहूर अभिनेत्री होने के साथ-साथ स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं. यहीं नहीं वह न्यूज एंकर के तौर पर भारत 24, न्यूज नेशन और जी न्यूज जैसे बड़े समाचार चैनलों में भी काम कर चुकी हैं.

युवाओं के बीच वह मुख्य रूप से अमेजन मिनी और एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'सेना: गार्डियंस ऑफ द नेशन' में अभिनय करने एवं आईपीएल में होस्ट करने के लिए मशहूर हैं. 

Advertisement

आयुषी का जन्म पांच नवंबर साल 1998 में राजस्थान में हुआ था. मौजूदा समय में वह 27 साल की हैं. अपने कठिन परिश्रम और शानदार काम से 'दिन दूनी और रात चौगुनी' की गति से उन्नति कर रही हैं. 

युवा सनसनी ने पोर्ट ब्लेयर और कोच्चि के नेवी चिल्ड्रन स्कूल से शुरुआती शिक्षा पूरी की थी. इसके बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने भिवाड़ी स्थित प्रेसिडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल से किया. आयुषी के पास पत्रकारिता और जनसंचार में डिग्री है, जो उन्होंने जयपुर के एमिटी विश्वविद्यालय से हासिल की है.

Advertisement

आईपीएल के अलावा आयुषी आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स और दिल्ली प्रीमियर लीग में भी अपने आवाज और काम से समां बांध चुकी हैं. 

आयुषी फिटनेस फ्रीक भी हैं. वह अपनी फिटनेस रुटीन को काफी सख्ती के साथ फॉलो करती हैं. सोशल मीडिया पर वह समय-समय पर वर्कआउट की इमेज और वीडियो साझा करती रहती हैं.

इंस्टाग्राम पर उनके चाहने वालों की एक लंबी लिस्ट है. जिसका अंदाजा उनके फॉलोअर्स से लगाया जा सकता है. यहां उन्हें 440K लोग फॉलो करते हैं.

आयुषी को लेकर हमेशा से फैंस के बीच क्रेज रहा है. लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानना चाहते हैं. मगर 27 वर्षीय बाला ने अबतक अपनी पर्सनल लाइफ को गोपनीय ही रखा है. 

Advertisement

आयुषी अपने परिवार और दोस्तों के साथ अक्सर नजर आ जाती हैं. मगर रिलेशनशिप स्टेटस को उन्होंने उजागर नहीं किया है.

यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर बने कप्तान, तिलक वर्मा को मिली उप-कप्तानी, बस मुहर लगनी रह गई है बाकी: सूत्र

Advertisement
Featured Video Of The Day
क्या खान सर के बॉडीगार्ड ने की फायरिंग? वायरल वीडियो ने उलझाया मामला
Topics mentioned in this article